फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ameesha Patel: 'गदर 2' स्टार अमीषा के लिए ऋतिक हैं बेहद खास, बोलीं - उन्हें 'ग्रीक गॉड' का टैग मैंने दिया था

Wed, 21 Feb 2024 09:55 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' की सफलता का जश्न मना रही हैं। पिछले दिनों मीडिया से बातें करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे अच्छी तरह से याद है फिल्म 'कहो न प्यार है' के दौरान जब मैंने ऋतिक को पहली बार देखा तभी मुझे एहसास हो गया था कि वे स्टार बनने वाले हैं।
विज्ञापन
अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। दर्शकों को आज भी अमीषा और ऋतिक की केमिस्ट्री याद है। हाल ही में, 'गदर 2' स्टार ने एक साक्षात्कार के दौरान अपनी पहली फिल्म को याद किया। साथ ही साथ उन्होंने अपनी और ऋतिक की दोस्ती के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए।  

ऋतिक को दिया 'ग्रीक गॉड' का टैग
अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' की सफलता का जश्न मना रही हैं। पिछले दिनों मीडिया से बातें करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे अच्छी तरह से याद है फिल्म 'कहो न प्यार है' के दौरान जब मैंने ऋतिक को पहली बार देखा तभी मुझे एहसास हो गया था कि वे स्टार बनने वाले हैं। उन्हें देखकर मेरे मन में पहला ख्याल आया कि ये तो 'ग्रीक गॉड' जैसे दिखते हैं।  मैंने ही ऋतिक को 'ग्रीक गॉड' का टैग दिया था।'
विज्ञापन


BMCM: 'बड़े मियां छोटे मियां' में पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार से उठा पर्दा, निर्देशक ने किया दिलचस्प खुलासा
विज्ञापन


ऋतिक हैं खास दोस्त 
अमीषा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'ऋतिक के साथ मैं एक अलग तरह का अपनापन महसूस करती हूं। वे मेरे खास दोस्तों में से एक हैं। हम जब भी मिलते हैं तो पुराने दिनों को याद करते हैं। मैं अब भी उन्हें पियर्स ब्रॉसनन के नाम से बुलाती हूं। उन्होंने हर उतार-चढ़ाव में मेरा साथ हमेशा दिया है।'

जैकी भगनानी और रकुलप्रीत सिंह की नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश

अमीषा का वर्क फ्रंट 
अमीषा पटेल ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी की है। इस फिल्म में वे सनी देओल के साथ नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री आने वाले दिनों में फिल्म 'हमराज' के सीक्वल में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें