बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शर्मिला टैगोर ने हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' की सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। साल 2023 की विवादित फिल्म को लेकर अभिनेत्री ने कहा कि हमें यह समझना चाहिए कि हिंसा और महिलाओं के प्रति द्वेष की आलोचना के बावजूद दर्शकों ने इसे क्यों पसंद किया। 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दुनिया भर में फिल्म ने 900 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
शर्मिला टैगोर ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, 'एनिमल नाम की एक फिल्म थी। हिंसा से परे इसमें महिलाओं के प्रति घृणा थी। मगर दर्शकों में बहुत सी महिलाएं थीं, जिन्होंने कहा कि मैं भी चाहती हूं कि कोई मुझे भी ऐसे ही प्यार करे। कोई भी फिल्म जो बहुत चलती है, आप उसे बकवास नहीं कह सकते। आपको उससे जुड़ना होगा, कोशिश करनी होगी और समझना होगा कि उसमें वास्तव में क्या हो रहा है।'
Kumar Sanu: अमिताभ की राह चले कुमार सानू, बिना उनकी मर्जी के गायक की आवाज नहीं कर पाएंगे कॉपी
'एनिमल' को एक तरफ जहां दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं, दूसरी ओर कई लोगों ने इसकी जमकर आलोचना की। 'लापता लेडीज' द्वारा एनिमल का रिकॉर्ड तोड़े जाने वाली बात पर अभिनेत्री ने कहा, 'लापता लेडीज जैसी सही बजट वाली फिल्म सफल हो सकती है। इसने सिनेमाघरों में भी अच्छा प्रदर्शन किया, क्योंकि यह बजट के अंदर थी। 'एनिमल' ने बहुत पैसा खर्च किया और बहुत सारा पैसा कमाया। इस तरह की कई अन्य फिल्में भी हैं। यह बहुत बड़ा अंतर है और यह जारी रहेगा। मुझे नहीं लगता कि फिलहाल इसमें कोई बदलाव होने वाला है। इसलिए छोटी फिल्मों को भी अपना पैसा वापस मिलेगा, लेकिन उस मात्रा में नहीं जितना कि रणबीर कपूर या रणवीर सिंह कमाएंगे।'
रणबीर कपूर ने फिल्म की सफलता के बारे में बात करते हुए आलोचना का जिक्र किया था। रणबीर ने कहा, 'मैं आप सभी को आज एनिमल का जश्न मनाने के लिए यहां आने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। यह एक ऐसी फिल्म है जिससे लोगों के एक वर्ग को परेशानी थी, लेकिन मुझे लगता है कि लोगों का प्यार और सफलता साबित करती है कि फिल्म के लिए प्यार से बढ़कर कुछ नहीं है।
Vampires of Vijay Nagar: हॉरर-कॉमेडी में रश्मिका के साथ रोमांस का तड़का लगाएंगे आयुष्मान! जानें कब होगी रिलीज