फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shark Tank India 3: अपनी मौत की फर्जी खबरों से परेशान 'शार्क टैंक इंडिया 3' की जज विनीता, नहीं मिल रही कोई मदद

Sat, 20 Apr 2024 05:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विनीता पेड पीआर जैसी चीजों से फिलहाल जूझ रही हैं,  जिसने उनकी मौत और गिरफ्तारी के बारे में फर्जी खबरें फैलाई हैं। पिछले पांच हफ्तों से इस बारे में लगातार खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन
विनीता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'शार्क टैंक इंडिया' की जज विनीता सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ काफी कनेक्ट भी रहती हैं। पिछले काफी दिनों से उनकी मौत और गिरफ्तारी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी।  इसे लेकर उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। तमाम प्रयासों के बाद अब विनीता ने खुद अपने एक्स हैंडल पर  फैंस के साथ अपनी चिंता जाहिर की है और प्रशंसकों से इसे लेकर सुझाव भी मांगा है।
विज्ञापन


एक्स हैंडल पर जताई चिंता
विनीता ने अपने एक्स हैंडल पर फैंस के साथ कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'पिछले पांच हफ्तों से अपनी मौत और गिरफ्तारी की खबरों के लिए मैं पेड पीआर से डील कर रही हूं। पहले को इग्नोर किया और फिर मेटा में कई बार रिपोर्ट किया। मुंबई साइबर सेल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन यह सब नहीं रुका। हालांकि, इन सब में सबसे मुश्किल समय वो होता है, जब लोग घबरा जाते हैं और मेरी मां को फोन कर देते हैं। नीचे कुछ पोस्ट्स हैं, आपके कोई सुझाव हैं?'
 

फैंस से मांगी मदद
विनीता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'पिछले दिनों मैंने ऐसी ही एक खबर देखी थी, जिसमें लिखा था कि विनीता सिंह दिवालिया हो चुकी हैं। हालांकि, बाद में पता लगा कि वह खबर फर्जी थी।' इस पर कमेंट करते हुए विनीता ने लिखा, 'ऐसी एक पूरी सीरीज फेसबुक पर चल रही है, जो कि फर्जी न्यूज है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह काफी डरावना है और इसे भी ज्यादा भयावह यह है कि कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है, जब आप जैसी बड़ी हस्तियों के साथ ऐसा हो रहा है तो आम लोगों के साथ कितना बुरा व्यवहार किया जाता होगा।'
विज्ञापन


झूठी खबरें फैलाई जा रही है
बता दें कि विनीता पेड पीआर जैसी चीजों से फिलहाल जूझ रही हैं,  जिसने उनकी मौत और गिरफ्तारी के बारे में फर्जी खबरें फैलाई हैं। पिछले पांच हफ्तों से इस बारे में लगातार खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन

 

Parineeti Chopra: चमकीला के बाद अच्छे प्रोजेक्ट के इंतजार में हैं परिणीति, बोलीं- मुझे उम्मीद है कि अगर मैं...






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें