फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty: शिल्पा के जन्मदिन पर बहन शमिता का उमड़ा प्यार, बताया लाइफलाइन, वीडियो साझा कर दी शुभकामनाएं

Sat, 08 Jun 2024 11:42 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी बहन शमिता और राजीव अदातिया ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान दोनों ने एक प्यारा वीडियो साझा किया है। 
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी- शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बहुमुखी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। अभिनय के अलावा वह अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। मनोरंजन जगत में उनका सफर अब तक काफी शानदार रहा है। आज अभिनेत्री का 49वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी बहन शमिता और राजीव अदातिया ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन


शमिता ने बहन को बताया लाइफलाइन
शमिता और शिल्पा के बीच एक बेहद मजबूत रिश्ता और प्यार देखने को मिलता रहा है। दोनों बहनें अक्सर एक दूसरे को सपोर्ट करतीं और हौसला बढ़ाती नजर आती हैं। बहन के जन्मदिन पर एक वीडियो साझा करते हुए शमिता ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी लाइफलाइन! आपकी दयालुता, ताकत और प्यार मुझे हर दिन प्रेरित करता है। आपका यह दिन और यह साल आपके जितना ही खूबसूरत रहे। आप मेरी परी, मेरा दिल, मेरी आत्मा और मेरी रक्षक हैं। मैं शब्दों में जाहिर नहीं कर सकती कि मैं आपको पाकर कितनी आभारी हूं। मैं आपसे प्यार करती हूं।"
Adah sharma: अभिनय के बाद अपनी सुरीली आवाज के लिए तारीफ बटोर रहीं अदा शर्मा, सुशांत के घर में गाया यह राम भजन
विज्ञापन

राजीव अदातिया ने भी दी शुभकामनाएं
शिल्पा के मुहंबोले भाई और 'बिग बॉस' 15 के प्रतिभागी राजीव अदातिया ने भी शिल्पा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक प्यारा वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी डार्लिंग शिल्पा। यह जन्मदिन आपके लिए बहुत सारी खुशियां और आनंद लेकर आए। साईं की आप पर हमेशा कृपा रहे। लव यू।" 
विज्ञापन

इलियाना की रील में मस्ती करता दिखा बेटा, मलाइका ने किया कमेंट
पुलिस अधिकारी के किरदार में आईं थीं नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा इस साल अप्रैल में रिलीज हुई वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आई थीं। इसमें वह एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आई थीं।  इस सीरीज को मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया था, जो अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुई थी। बडे पर्दे पर वह आखिरी बार सितंबर 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'सुखी' में नजर आई थीं। महिला सशक्तिकरण पर बने इस फिल्म को सोनल जोशी ने निर्देशित किया था। 
Ramoji Rao Dies: रामोजी राव के निधन पर सितारों ने जताया शोक, एसएस राजामौली और एमएम कीरावणी ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें