फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adah sharma: अभिनय के बाद अपनी सुरीली आवाज के लिए तारीफ बटोर रहीं अदा शर्मा, सुशांत के घर में गाया यह राम भजन

Sat, 08 Jun 2024 11:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री अदा शर्मा नए फ्लैट में शिफ्ट हुई हैं। यह वही फ्लैट है, जहां दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर में अदा ने कई बदलाव कराए हैं। 
विज्ञापन
अदा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदा शर्मा ने अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। '1920' से डेब्यू करे के बाद 'कमांडो 2', 'कमांडो 3' और 'सेल्फी' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद 2023 में फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इस फिल्म में वह शालिनी उन्नीकृष्णन की भूमिका में दिखीं। उनके अभिनय से तो सभी वाकिफ हैं, लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर अदा की गायिकी की तारीफ हो रही है।

विज्ञापन

Filmy lattu: गोविंदा ने लॉन्च किया खुद का ओटीटी एप, 'आ गया हीरो' का ऐसे उठाएं 'फिल्मी लट्टू' पर लुत्फ

भक्ति विभोर होकर गाया भजन
अदा शर्मा हाल ही में मुंबई में नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई हैं। यह वही अपार्टमेंट है, जहां दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे। अभिनेता का निधन इसी घर में हुआ। इसके बाद इस घर को लेकर तमाम अफवाहें फैलीं। काफी वक्त तक इस घर को किराएदार नहीं मिले। मगर, अदा शर्मा ने इस घर में शिफ्ट होने का फैसला लिया। अभिनेत्री यहां रह रही हैं और उन्हें यहां काफी सकारात्मक ऊर्जा महसूस हो रही है। इस घर से अदा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें  वे राम भजन गाती दिख रही हैं।
विज्ञापन


यूजर्स दे रहे अदा को दुआ
अदा शर्मा अपने घर के मंदिर के सामने बैठी नजर आ रही हैं। वह भक्ति विभोर होकर सुरीली आवाज में राम भजन गा रही हैं। सफेद रंग के परिधान में अदा की सादगी भी दर्शकों को प्रभावित कर रही है। यह वीडियो विरल भियानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। इस पर यूजर्स अदा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उन्हें दुआएं दे रहे हैं कि यह घर उनके लिए सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।
विज्ञापन

Ramoji Rao: रामोजी राव के निधन पर एनटीआर ने जताया शोक, अपनी पहली फिल्म के निर्माता के लिए लिखा ये भावुक संदेश

घर में शिफ्ट होने से पहले कराए ये बदलाव
इस घर में शिफ्ट होने के बाद अदा शर्मा ने एक बातचीत के दौरान कहा था कि उन्हें यहां काफी सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर में शिफ्ट होने के बाद अदा ने इस घर में कुछ बदलाव भी कराए। अदा ने पूरे घर में व्हाइट रंग कराया है। घर में काफी कम फर्नीचर रखा है। रिपोर्ट्स के अनुसार अदा ने मंदिर का निर्माण घर के नीचे के हिस्से में कराया है। अदा को डांस एंड म्यूजिक का शौक है, उन्होंने इसका भी ख्याल रखा है। ऊपर के फ्लोर्स पर म्यूजिक एंड डांस स्टूडियो बनवाया है। छत पर खूबसूरत सुंदर टेरेस गार्डन है।
Ramoji Rao Dies: रामोजी राव के निधन पर सितारों ने जताया शोक, एसएस राजामौली और एमएम कीरावणी ने दी श्रद्धांजलि
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें