फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: कोलकाता और लखनऊ का मैच देखने पहुंचे शाहरुख, सुहाना और अबराम; सुरक्षा देख हक्के-बक्के रह गए लोग

Sun, 14 Apr 2024 12:40 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान अपनी टीम का मैच देखने के लिए कोलकाता पहुंचे गए हैं। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
विज्ञापन
शाहरुख, सुहाना और अबराम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार शाहरुख खान आईपीएल के दौरान अक्सर अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आते हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी उन्हें कई बार ऐसा करते हुए देखा जा चुका है। केकेआर का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स से होने वाला है। यह मैच आज शाम को खेला जाएगा। इस मैच को देखने के लिए भी शाहरुख खान कोलकाता पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


सुहाना और अबराम भी देखेंगे मैच  
शाहरुख खान अपनी टीम केकेआर का मैच देखने के लिए कोलकाता आ चुके हैं। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।  शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और बेटा अबराम खान भी मैच देखने आए हैं। इस दौरान तीनों ही कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे शाहरुख के ही किसी प्रशंसक ने एक्स पर साझा किया है।
 

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ को नहीं हजम हुई शाहरुख की बात, बेस्ट एक्टर कहे जाने पर बोले- मूड में होंगे
विज्ञापन

 
सुरक्षा देखकर दंग रह गए लोग 

वायरल वीडियो कोलकाता एयरपोर्ट का है। इसे शाहरुख के एक फैन ने साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "सुरक्षा तो देखो!! यार..." इस वीडियो में सबसे पहले शाहरुख की बेटी सुहाना एयरपोर्ट से बाहर जाती दिखाई दीं। उनके पीछे-पीछे शाहरुख और अबराम बाहर आए। इस मौके पर शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद रही।
विज्ञापन


इन मुकाबलों में भी शाहरुख ने बढ़ाया था टीम का हौसला
शाहरुख खान इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में दिखाई दिए थे। इसके अलावा विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के मैच में भी शाहरुख ने अपनी टीम का उत्साहवर्धन किया था। इस मैच में केकेआर ने जीत दर्ज की थी। मुकाबले के बाद शाहरुख ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी थी।

Game Changer: राम चरण ने खुद बताया कब रिलीज होगी 'गेम चेंजर', तीन साल से इंतजार कर रहे हैं दर्शक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें