फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Screening of Sri Aurobindo: 'श्री अरबिंदो बिगिनिंग ऑफ ए स्पिरिचुअल जर्नी' की होगी स्क्रीनिंग, जानिए समय-तारीख

Mon, 12 Aug 2024 11:06 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्री अरबिंदो की 152वीं जयंती पर उनके संघर्ष भरे जीवन पर आधारित 'श्री अरबिंदो बिगिनिंग ऑफ ए स्पिरिचुअल जर्नी' की स्क्रीनिंग नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सी.डी. देशमुख ऑडिटोरियम में रखी जा रही है।
 
विज्ञापन
श्री अरबिंदो बिगिनिंग ऑफ ए स्पिरिचुअल जर्नी - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अरबिंदो एक भारतीय दार्शनिक, योगी, महर्षि, कवि और भारतीय राष्ट्रवादी थे। वे एक पत्रकार भी थे, जिन्होंने बंदे मातरम जैसे समाचार पत्रों का संपादन किया था। वे ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता के लिए भारतीय आंदोलन में शामिल हुए थे। वह 1910 के प्रभावशाली नेताओं में से एक थे। प्रख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक नेता श्री अरबिंदो घोष की 152वीं जयंती के अवसर में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में फिल्म 'श्री अरबिंदो: बिगिनिंग ऑफ ए स्पिरिचुअल जर्नी' की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है। इस स्क्रीनिंग की शुरुआत 14 अगस्त की शाम 6:30 बजे नई दिल्ली सी.डी. देशमुख ऑडिटोरियम में फिल्म निर्माता-निर्देशक सूरज कुमार करेंगे।
विज्ञापन


फिल्म की कहानी
फिल्म 'श्री अरबिंदो एक आध्यात्मिक यात्रा' एक ऐसी फिल्म है, जो श्री अरबिंदो की जिंदगी के एक महत्वपूर्ण अध्याय की ओर रोशनी डालती है। यह फिल्म 5 मई, 1908 को श्री अरबिंदो की गिरफ्तारी के बाद अलीपुर जेल में बिताए गए पूरे एक साल पर आधारित है (जिसे 'अलीपुर बम कांड' के रूप में जाना जाता है)। क्रांतिकारी गतिविधियों में श्री अरबिंदो को ब्रिटिश सरकार ने फंसाने की कई प्रयास किए थे, लेकिन वह असफल रहे, जिसकी वजह से उन्हें 6 मई, 1909 को जेल से रिहा कर दिया गया था। इस फिल्म की शूटिंग अलीपुर जेल में ही की गई है।

विक्रांत चौहान ने निभाई है श्री अरबिंदो की भूमिका
इस फिल्म में विक्रांत चौहान ने श्री अरबिंदो की भूमिका निभाई है। यह फिल्म दर्शकों को भारत के सबसे प्रभावशाली विचारकों में से एक के जीवन और आध्यात्मिक विकास के बारे में गहरी जानकारी देगी। इंडो-अर्जेंटीना फिल्म 'थिंकिंग ऑफ हिम' के लिए प्रसिद्ध निर्देशक सूरज कुमार ने स्क्रीनिंग को लेकर कहा, ''श्री अरबिंदो का जीवन आध्यात्मिकता का एक प्रतीक है और उनकी यात्रा को स्क्रीन पर लाना सम्मान की बात है। यह फिल्म उनकी परिवर्तनकारी दृष्टि के लिए एक श्रद्धांजलि है।''
विज्ञापन


इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 'श्री अरबिंदो: बिगिनिंग ऑफ ए स्पिरिचुअल जर्नी' की स्क्रीनिंग दर्शकों को श्री अरबिंदो की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का एक अवसर प्रदान करेगी, जिनकी शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करती आई हैं। बता दें फिल्म की स्क्रीनिंग नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सी.डी. देशमुख ऑडिटोरियम में 14 अगस्त की शाम 6.30 बजे की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें