मशहूर अभिनेता विजय सेतुपति आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, उन्होंने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'महाराजा' से भी दर्शकों का दिल एक बार फिर जीता है। इस बीच उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक दिलचस्प खुलासा किया है।
विजय सेतुपति भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। वह दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में की हैं। विजय मूल रूप से तमिल फिल्मों के अभिनेता हैं, लेकिन उन्होंने तेलुगु,मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी कई बार अपनी उपस्थिति जताई है। विजय सेतुपति ने अपने करियर में अब तक पचास से भी ज्यादा फिल्मों में अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं। इस बीच उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक दिलचस्प जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
संघर्ष के दिनों में 'अथाडू' देखा करते थे विजय सेतुपति
विजय सेतुपति अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता की वजह से जाने जाते हैं। उन्हें उनकी अदाकारी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। हाल में ही उनकी फिल्म 'महाराजा' रिलीज हुई है, जिसे काफी सराहा गया है। देश भर में इस फिल्म की चर्चा हो रही है और लोग बड़े चाव से इसे ओटीटी पर भी देख रहे हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह संघर्ष के दिनों में महेश बाबू की 'अथाडू' देखा करते थे।
Sara Ali Khan Birthday: छोटी उम्र में सारा अली खान ने कमाया बड़ा नाम, अपने दम पर बनीं करोड़ों की मालकिन
विज्ञापन
महेश बाबू और तृषा का रोमांस आया था पसंद
अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत लघु फिल्मों से की थी। उन्होंने तमिल सिनेमा का मेन स्ट्रीम अभिनेता बनने के लिए कई वर्षों तक संघर्ष किया। इस दौरान 'अथाडू' ने उनपर गहरा असर किया। उन्हें इस फिल्म में महेश बाबू की एंट्री से लेकर आखिरी सीन तक, फिल्म काफी पसंद आई थी। उन्होंने कहा कि फिल्म में त्रिविक्रम ने बेहतरीन तरीके से भावनाओं को दर्शाया है। इसके अलावा उन्हें महेश बाबू और तृषा कृष्णा के बीच का रोमांस भी काफी पसंद आया था।
Vidaamuyarchi: 'विदामुयार्ची' से रेजिना कैसेंड्रा का पहला लुक जारी, अजित-तृषा की फिल्म में निभाएंगी यह किरदार! 'विदुथलाई पार्ट 2' समेत कई और फिल्मों में आएंगे नजर
बताते चलें कि 'अथाडू' साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर में महेश बाबू, तृषा कृष्णन, सोनू सूद, नसीर,प्रकाश राज आदि कई कलाकार नजर आए थे। त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित फिल्म उस वक्त महेश बाबू के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई थी। फिल्म में बह्मानंद की कॉमेडी और मणि शर्मा के संगीत को भी काफी पसंद किया गया था। बात करें विजय सेतुपति के वर्क फ्रंट की ,तो 'महाराजा' के बाद वह 'विदुथलाई पार्ट 2', 'ऐस', 'केडी- द डेविल' और 'ट्रेन' में नजर आने वाले हैं।
दर्शकों के लिए तरसी औरों में कहां दम था, उलझ का हाल भी बुरा