फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रणौत की बढ़ीं मुश्किलें, किसान संगठन ने रखी माफी की मांग

Fri, 03 May 2024 12:03 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे राजनीति में आने से पहले भी लगभग हर राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखती आई हैं। आज यानी गुरुवार को 'संयुक्त किसान मंच' के संयोजक हरीश चौहान ने कहा, 'कंगना किसानों से कैसे वोट मांग सकती हैं।
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और हिमाचल के मंडी से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी कंगना रणौत की मुश्किलें आसान होती नजर नहीं आ रही हैं। जब से भाजपा ने उन्हें अपना लोकसभा प्रत्याशी चुना है तब से लेकर अब तक हर दिन कोई न कोई नया मामला उनके खिलाफ निकल ही रहा है। हाल ही में खबर आई है कि 'संयुक्त किसान मंच' ने कंगना से कथित रूप से उनपर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए माफी की मांग की है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


 कंगना ने किया किसानों का अपमान 
कंगना रणौत बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे राजनीति में आने से पहले भी लगभग हर राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखती आई हैं। आज यानी गुरुवार को 'संयुक्त किसान मंच' के संयोजक हरीश चौहान ने कहा, 'कंगना किसानों से कैसे वोट मांग सकती हैं। वे कैसे उम्मीद कर सकती है कि हम उनका समर्थन करेंगे। उन्होंने हमारा अपमान किया था'। 

अस्पताल के बेड पर दिखे अंकिता-विक्की, फैंस की बढ़ी चिंता
विज्ञापन


नहीं करेंगे कंगना का समर्थन 
'संयुक्त किसान मंच' के संयोजक हरीश चौहान आगे कहते हैं, 'कंगना ने किसानों का अपमान किया है। हम उनका समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने हमारे लिए क्या किया है। हम उन्हें वोट देंगे जो हमारे हित के बारे में बात करेगा और सोचेगा। हम मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को समर्थन देंगे क्योंकि वे 'एसकेएम' का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने विधानसभा में हमारे लिए मुद्दे उठाए हैं'।
विज्ञापन


Sneha Desai: गर्भावस्था में नाटक लिखे, नाटकों से सीरियल मिले, सीरियल से ‘महाराज’ मिली और फिर आया आमिर का फोन..

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान कर रहे थे प्रदर्शन 
साल 2020 से 2021 के दौरान किसान 'तीन कृषि कानूनों के खिलाफ' प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान कथित रूप से कंगना ने कई बयान दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब 'संयुक्त किसान मंच' के संयोजक हरीश चौहान उसी बात का जिक्र करते हुए कंगना से माफी की मांग रख रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें