'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 14 जल्द ही शुरू होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी शो के प्रतिभागी खतरनाक स्टंट करने के लिए तैयार है। लोग इस शो को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही इस नए सीजन के प्रतिभागियों का एलान किया गया था। इसी बीच शो के एक प्रतिभागी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।