फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Firing Case: बांद्रा में दिखे सलीम खान, वीडियो हुआ वायरल, यूजर ने कहा- सलमान ने खुद चलवाई गोली!

Mon, 15 Apr 2024 12:22 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान के पिता सलीम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें बांद्रा इलाके में कार से जाते हुए देखा गया है। 
विज्ञापन
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 अप्रैल की सुबह अभिनेता सलमान खान के घर के पास हुई फायरिंग के मामले में लगातार नई-नई जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक हमलावर की पहचान करने में कामयाब हुई है। इसी बीच, सलमान खान के पिता सलीम खान को बांद्रा इलाके में जाते हुए देखा गया है।

विज्ञापन


यूजर ने कहा- सलमान खान से पंगा बहुत महंगा पड़ेगा
सलमान खान के पिता सलीम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे एक कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं। उन्हें बांद्रा इलाके में कार से जाते हुए देखा गया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की  प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सलमान खान से पंगा बहुत महंगा पड़ेगा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सलमान खान ने खुद गोली चलवाईं।" 
 

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पीएम नरेंद्र मोदी से की अपील
फायरिंग की इस घटना को लेकर फिल्म जगत में हर कोई हैरान है। इस मामले के चलते फिल्मी सितारों के बीच दहशत जैसा माहौल है। वहीं, सलमान के प्रशंसक उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मामले में दखल देने की अपील की है। संगठन ने कहा है कि इस हादसे से बॉलीवुड में डर का माहौल है। गैंगस्टर इस बात का फायदा उठाकर बॉलीवुड से पैसा वसूल सकते हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अपराधियों पर कार्रवाई करना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन


Bhumi-Samiksha: हमशक्ल होना पड़ा भारी; लोगों ने प्लास्टिक सर्जरी बताकर, किया ट्रोल, छोटी बहन ने करा दिया चुप
विज्ञापन


मामले में ताजा अपडेट
इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि संदिग्धों में से एक शख्स की पहचान विशाल के रूप में की गई है। विशाल को लेकर कहा जा रहा है कि वह रोहित गोदारा से जुड़ा हुआ है। मालूम हो कि रोहित राजस्थान के बिश्नोई गैंग का आदमी है। 

Diljit Dosanjh: "लोग कहते थे कि पंजाबी, मुंबई नहीं जा सकते, लेकिन..", जानें दिलजीत ने कॉन्सर्ट में और क्या कहा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें