फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aayush Sharma: 'रुसलान' एक्टर आयुष शर्मा ने सलमान खान को लेकर दिया बयान, कहा, 'बनाएंगे अपनी अलग पहचान'

Sat, 20 Apr 2024 12:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष शर्मा की शादी सलमान खान की बहन अर्पिता से हुई है। सलमान ने अपने बहनोई आयुष को साल 2018 में फिल्म 'लवयात्री' से लॉन्च किया था। इसके बाद फिल्म 'अंतिम' में भी सलमान खान एक्टर आयुष का साथ देते नजर आए थे। ऐसे में लगातार यह कहा जाता रहा है कि उन्हें सलमान का संरक्षण प्राप्त है, इस वजह से उन्हें आसानी से काम मिल जाता है। अब हाल ही में आयुष ने सलमान से जुड़े टैग पर खुलकर बात की है।
 
विज्ञापन
आयुष शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड मे दबंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा अपनी अगली फिल्म के प्रमोशन मे व्यस्त हैं। वह लगातार खुद को इंडस्ट्री मे बतौर अभिनेता स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। आयुष इस वक्त अपनी आगामी फिल्म 'रुसलान' को प्रमोट कर रहे हैं। यह पहला मौका है, जब अभिनेता ने अपनी फैमिली के प्रोडक्शन से बाहर की फिल्म की हैं। इससे पहले उनकी दोनों फिल्में फैमिली के प्रोडक्शन में ही बनी थीं ।
विज्ञापन


'रुसलान' से खुद को अभिनेता के तौर पर स्थापित करने में जुटे आयुष शर्मा
आयुष 'रुसलान' से खुद को एक अभिनेता के तौर पर स्थापित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इंडस्ट्री में पांव जमाने को लेकर इस फिल्म की सफलता उनके लिए काफी जरूरी है। अब तक रिलीज हुई दोनों फिल्मों में उन्हें सलमान का साथ मिला था। सलमान की बहन अर्पिता से शादी के बंधन में बंधने के बाद साल 2018 में फिल्म 'लवयात्री' से  दबंग खान ने उन्हें लॉन्च किया था। इसके बाद फिल्म 'अंतिम' में भी सलमान ने आयुष का साथ दिया था। ऐसे में लगातार यह कहा जाता रहा है कि उन्हें सलमान का संरक्षण प्राप्त है। उनके ऊपर दबंग खान का हाथ होने से उन्हें इंडस्ट्री मे काम आसानी से मिल गया। इस मसले पर आयुष ने प्रतिक्रिया दी है। 
Preity Zinta: रोहित को टीम में शामिल करने की झूठी खबरों पर फूटा प्रीति जिंटा का गुस्सा, पोस्ट साझा कर दी सफाई
विज्ञापन


सलमान खान का टैग जुड़े होने पर बोले आयुष
अभिनेता आयुष शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रुसलान'के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उनसे बतौर अभिनेता सलमान का टैग लगे होने को लेकर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होनें कहा ,'मैं किसी के विचारों से नहीं लड़ रहा, मेरे काम से ही लोगों की राय बदली जा सकती है। इसके अलावा मेरे बारे में कही जा रही किसी भी बात से मैं इनकार नही करता। सलमान ने मुझे लॉन्च किया, संरक्षण दिया उसके लिए मैं उनका आभारी हूं, लेकिन अब मैं इससे बाहर आ रहा हूं और मैं अपनी एक अलग पहचान बनाऊंगा'।
विज्ञापन

Manjummel Boys: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी ‘मंजुम्मल बॉयज’

'अंतिम' से मिली पहचान
आयुष ने आगे कहा, 'मेरा काम मेरे लिए बोलेगा, मैं पीछे मुड़कर ये नहीं कहूंगा कि लोगों ने मेरे बारे में ऐसी राय बनाई, अब मैं इसे स्वीकार करता हूं। मेरा काम है मेहनत करना और खुद को साबित करना। अपने बारे में लोगों की राय को बदलने का एकमात्र तरीका यही है कि मैं बेहतर काम करके दिखाऊं। 'अंतिम' फिल्म से पहले लोगों की मुझमे कोई दिलचस्पी नही थी, लेकिन 'अंतिम' के बाद मुझे थोड़ी पहचान मिली। मैं समझता हूं आपका काम ही आपके लिए बोलता है'। बात करें फिल्म 'रुसलान' की तो इसमें आयुष एक अलग अवतार मे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका हार्ड कोर एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। आयुष शर्मा के साथ इस फिल्म में दक्षिण सिनेमा के मशहूर अभिनेता जगपति बाबू, सुश्री मिश्रा, विद्या मालवडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आंएगे।
Farah Khan: इतनी अकड़ में रहते हैं कलाकार! वैनिटी की करते हैं मांग, पहले पेड़ के पीछे कपड़े बदलती थी हीरोइन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें