फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

James Bond: 007 सीरीज की फिल्म के नकली ट्रेलर पर मचा बवाल! हेनरी कैविल के बॉन्ड की भूमिका निभाने की चर्चा तेज

Fri, 19 Apr 2024 10:42 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हेनरी ने 'कैसीनो रोयाल' फिल्म में जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन वे इस किरदार को हासिल करने में नाकाम रहे थे। 
विज्ञापन
हेनरी कैविल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मी दुनिया में आए दिन एआई का अजब-गजब कमाल देखने को मिल रहा है। इन दिनों जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म का एक नकली ट्रेलर वायरल हो रहा है, जिसे एआई द्वारा बनाया गया है। इस ट्रेलर में हेनरी कैविल को जेम्स बॉन्ड के किरदार में दिखाया गया है। वहीं, मार्गोट रॉबी को बॉन्ड गर्ल के रुप में। मजे की बात तो यह है कि नकली ट्रेलर होने के बावजूद इस पर 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस ट्रेलर के बाद लोग इच्छा जता रहे हैं कि हेनरी कैविल को जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाना चाहिए।

विज्ञापन


पहले भी दे चुके हैं जेम्स बॉन्ड के लिए ऑडिशन
ऐसा नहीं है कि जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म के साथ कैविल का नाम पहली बार जुड़ा है। हेनरी ने 'कैसीनो रोयाल' फिल्म में बॉन्ड के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन वे इस किरदार को हासिल करने में नाकाम रहे थे। अभिनेता डेनियल क्रेग ने इस किरदार को निभाया था। मालूम हो कि इस फिल्म के निर्देशक मार्टिन कैंपबेल ने बीते साल एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने हेनरी कैविल के जेम्स बॉन्ड वाले ऑडिशन का खूब आनंद लिया था। उन्होंने कहा था कि हेनरी ऑडिशन में काफी सही रहे थे। उनकी एक्टिंग कमाल की थी।

Kaam Chalu Hai: 'काम चालू है' की स्क्रीनिंग में जुटे सितारे, गौहर खान से पलक तक ये सेलेब्स देखने पहुंचे फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद बॉन्ड के किरदार के लिए मैं अब बूढ़ा हो गया हूँ 
हाल ही में 'द रिच ईसेन शो' में बातचीत के दौरान कैविल ने जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए उनकी कास्टिंग को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि मेरे पास ऐसा कोई अपडेट नहीं है। मुझे अफवाहों से दूर रहना है। आपके पास जो जानकारी है, मेरे पास भी वही है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बॉन्ड के किरदार के लिए मैं अब बहुत बूढ़ा हो गया हूँ या शायद नहीं भी, लेकिन हम देखेंगे कि निर्माताओं की क्या योजना हैं। 

Lok Sabha Elections 2024: वोट डालने रूस से लौटे विजय, रजनीकांत-धनुष ने भी मतदान कर पूरी की जिम्मेदारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें