फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya-Abhishek Anniversary: हनीमून फ्लाइट में ऐश्वर्या को हुआ था शादी का अहसास, एयर होस्टेस ने कहा था यह

Fri, 19 Apr 2024 09:26 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जब शादी के बाद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बोरा बोरा में हनीमून मनाने के लिए गए थे तो एक गजब का वाकया हुआ था। ऐश्वर्या ने खुद एक पुराने साक्षात्कार में इसके बारे में बताया था। 
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। उस वक्त इस शादी की खूब चर्चा हुई थी। कई दिनों तक यह जोड़ी सुर्खियों में रही थी। मालूम हो कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी को 17 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस खास मौके पर हम ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


जब एयर होस्टेस ने ऐश्वर्या को कहा- मिसेज बच्चन
जब शादी के बाद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बोरा बोरा में हनीमून मनाने के लिए गए थे तो एक गजब का वाकया हुआ था। ऐश्वर्या ने खुद एक पुराने साक्षात्कार में इसके बारे में बताया था। दोनों फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे तभी अचानक एयर होस्टेस ऐश्वर्या राय के पास आई और उन्हें 'मिसेज बच्चन' कहकर बुलाया। यह सुनते ही अभिषेक और ऐश्वर्या ने तुरंत एक-दूसरे को देखा और दोनों जोर से हंस पड़े। ऐश्वर्या ने बताया था कि 'मिसेज बच्चन' सुनकर उन्हें अचानक महसूस हुआ था कि उनकी शादी हो गई है।

SRK-Sunil Narine: फिर दिखा किंग खान का खास अंदाज, केकेआर के खिलाड़ी सुनील नरेन के साथ बिताया कीमती वक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


'धूम 2' की शूटिंग के दौरान हुआ था प्यार
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें 'धूम 2', 'रावण', 'कुछ ना कहो', 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'गुरु' और उमराव जान शामिल है। अभिषेक बच्चन को 'धूम 2' की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन से इश्क हुआ था। इसके बाद दोनों ने शादी रचाई थी। काम के सिलसिले में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की पहली मुलाकात साल 1999 में हुई थी। उस वक्त दोनों फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' के एक फोटो शूट के लिए मिले थे। कुछ साल बाद जब दोनों ने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम करना शुरु किया तो उनके बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगी थी।

Arshad Warsi: 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में सर्किट से पहले यह था अरशद वारसी के किरदार का नाम, सुनकर आ जाएगी हंसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें