रितेश देशमुख हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने कलाकार हैं। बॉलीवुड फिल्मों में वह ज्यादातर बार कॉमेडी करते दिखे हैं, जिसमें उन्हें काफी पसंद भी किया गया है। हालांकि, फिल्म एक विलेन में उनके खलनायक वाले अवतार ने लोगों को काफी प्रभावित किया था। अब एक बार फिर वह दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। इस वक्त वह अपनी पहली ओटीटी सीरीज 'पिल' को लेकर व्यस्त हैं। उनकी यह सीरीज रिलीज को तैयार है। हाल में ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अभिनेताओं की फीस को लेकर बात की है।
अभिनेता की फीस बढ़ने से फिल्म पर बढ़ता है बोझ
रितेश जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। वह जियो सिनेमा पर प्रसारित होने वाले सीरीज पिल में एक मेडिकल ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज का प्रीमियर बहुत जल्द होने वाला है। इसी सीरीज के प्रमोशन के दौरान उन्होंने पीटीआई से बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभिनेता की फीस बढ़ने से फिल्म पर बोझ बढ़ता है। एक फिल्म निर्माता होने के तौर उन्होंने कहा कि जब वह खुद को कास्ट करते हैं, तो वह एक पैसा भी फीस के तौर पर नहीं लेते। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि अभिनेता को किसी फिल्म पर अपनी फीस का बोझ नहीं डालना चाहिए, क्योंकि फिल्म का बेहतर बनना जरूरी है, अगर फिल्म बेहतर बनी रहती है, तब ही सभी बेहतर बने रहेंगे।
अपनी फिल्मों की सफलता पर तब्बू ने जताया आभार
पैसे का सही जगह पर हो उपयोग
पिल के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता और प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला ने भी रितेश से सहमत दिखे। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि पैसे का सही जगह पर उपयोग करना चाहिए। इसके लिए स्टूडियो या निर्माता के तरफ से पारदर्शिता भी बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता में कमी की वजह से कई बार कलाकार उससे बाहर भी निकल जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, " एक इंडस्ट्री के रूप में, हम सभी को फिल्म के स्तर को और ऊपर ले जाने के लिए एक साथ आने की जरूरत है। हमें ऐसे बजट पर फिल्में बनाने की जरूरत है, जो सभी के लिए काम करें।"
'मिर्जापुर 3' में भाभी बन छा गईं नेहा सरगम, जानें कौन हैं सलोनी त्यागी?
12 जुलाई से प्रीमियर होगी सीरीज
रॉनी स्क्रूवाला ए वेडनेसडे और उरी जैसी फिल्मों का निर्माण करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि अभी बहुत सारी चीजों पर ध्यान देने और सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में काफी फिल्मों का उत्पादन हुआ है, लेकिन अगर चीजों को गलत तरीके से आगे ढ़केला जाएगा, तो निश्चित तौर पर कई खामियां भी सामने आएंगी। बताते चलें कि रितेश की यह सीरीज फर्जी दवाओं के कारोबार पर आधारित है। हाल में ही सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया था। इस ट्रेलर में रितेश प्रकाश चौहान के किरदार में नजर आते हैं, जो फार्मा इंडस्ट्री की एक कंपनी का डिप्टी मेडिसिन कंट्रोलर है। यह सीरीज 12 जुलाई से जियो सिनेमा पर प्रीमियर होगी।
Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे के समर्थन में उतरीं गौहर खान, कहा- ‘तो क्या शादीशुदा लोगों…’