किरदारों में ढूंढते है नयापन
अपनी शानदार अभिनय क्षमता की बदौलत फिल्मी दुनिया में लंबा सफर तय करने वाले अभिनेता ने अपने करियर को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि उनके लिए सब कुछ आज भी पहले जैसा ही है। उन्होंने कहा कि वह फिल्मों में ऐसे किरदार ढूंढते हैं, जिनमें कुछ नयापन हो। अपनी हालिया फिल्म का जिक्र करते हुए अभिनेता ने कहा कि इस फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी का किरदार कर रहे हैं, जो एक हत्या की जांच कर रहा है। इस फिल्म के किरदार को लेकर बताते हुए नवाज ने कहा कि वह इससे पहले भी पुलिस अधिकारी बन चुके हैं, लेकिन इस किरदार ने उन्हें काफी प्रभावित किया है, जिस वजह से वह एक बार फिर पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं।
Kamal Haasan-Manisha: वर्षों बाद फिर साथ दिखे कमल हासन-मनीषा कोइराला, फैंस ने सोशल मीडिया पर कर डाली यह मांग
नवाज को फिल्मों में नहीं किरदारों में है दिलचस्पी
फिल्मों के चयन को लेकर अभिनेता ने कहा कि उनकी फिल्म की कहानी में कोई खास दिलचस्पी नहीं होती, वह किरदारों पर ध्यान देते हैं। उन्हें किरदारों की मानसिकता में दिलचस्पी होती है। कहानियां सब लगभग एक जैसी ही होती हैं, लेकिन एक साधारण कहानी को भी दिलचस्प उसके किरदार बनाते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह हमेशा से एक स्टार की बजाय एक अभिनेता बनना चाहते थे। उनके लिए फिल्म का बजट मायने नहीं रखता। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों का बजट बड़ा नहीं होता, लेकिन उनके किरदार दर्शकों से जुड़ जाते हैं। उन्होंने इसमें जोड़ते हुए कहा, "चाहे फिल्म का बजट 25 करोड़ हो या 1 करोड़, मेरी इच्छा एक अनोखे किरदार की होती है।"
Triptii Dimri: नेशनल क्रश कहे जाने पर तृप्ति डिमरी ने रखी अपनी बात, कहा- मुझे दर्शकों की ओर से..
फिल्मों में अभिनय करने की चाह रखने वालों की दी सीख
इस दौरान अभिनेता ने अभिनेता बनने की चाहत रखने वालों को सीख भी दी। उन्होंने कहा कि फिल्मों में बतौर अभिनेता करियर बनाने की चाहत रखने वालों को उनकी, मनोज वाजपेयी और दिवंगत इरफान खान की फिल्में देखनी चाहिए। अभिनेता ने कहा," मैं यह खुलकर कहता हूं कि अगर आप अभिनेता बनना चाहते हैं, तो आप मनोज बाजपेयी, दिवंगत इरफान या मेरी फिल्मों को नजरअंदाज नहीं कर सकते।" इसमें आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी को विजुअल अनुभव चाहिए, तो वो बड़ी फिल्में देखें, जिनमें बहुत ज्यादा पैसा लगाया गया हो, लेकिन अगर कोई अभिनेता बनना चाहता है, तो उसे ऐसी फिल्में देखनी चाहिए, जिसमें अभिनय हो।
Hardik-Natasha: जीत के बाद हार्दिक ने नताशा को किया वीडियो कॉल? अभिनेत्री को लेकर फैंस लगा रहे कई अटकलें