फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanuj Virwani: बेटी के रूप में तनुज विरवानी के घर आई नई खुशियां, रति अग्निहोत्री बनीं दादी

Wed, 25 Sep 2024 08:50 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता तनुज विरवानी मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। उनकी मां रति अग्निहोत्री भी मशहूर अभिनेत्री हैं। बीते मंगलवार की रात अभिनेता के घर में बेटी के रूप में नई खुशियों का आगमन हुआ है। 
 
विज्ञापन
तनुज विरवानी-तान्या जेकब - फोटो : इंस्टाग्राम @tanujvirwani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तनुज विरवानी मनोरंजन जगत के एक सक्रिय अभिनेता और मॉडल हैं। उन्हें 'इनसाइड एज' में वायु राघवन की भूमिका के लिए जाना जाता है। ये सीरीज साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह ऑल्ट बालाजी के 'कोड एम' में भी नजर आ चुके हैं। इसमें उन्होंने मशहूर टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट के साथ काम किया था। वह इससे पहले सनी लियोन के साथ रोमांचक थ्रिलर 'वन नाइट स्टैंड' में भी नजर आ चुके हैं। अभिनय के अलावा वह अपने प्रेम संबंधों को लेकर भी चर्चा में रहे थे। हालांकि, अब इन सब चीजों से आगे बढ़कर वो गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर चुके हैं। बीते मंगलवार को उनके जीवन में नई खुशियों का प्रवेश हुआ है।

विज्ञापन

 
अभिनेत्री रति अग्निहोत्री बनीं दादी
तनुज मशहूर अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के बेटे हैं। अब अभिनेत्री के घर में नई खुशियों का प्रवेश हुआ है। अभिनेत्री अब दादी बन गई हैं। दरअसल उनके बेटे तनुज विरवानी की पत्नी तान्या जेकब ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशी से दोनों मां-बेटे खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। शादी के 9 महीने बाद ही उनकी घर में बेटी के रूप में नई खुशियां आई हैं। 
Bhool Bhulaiyaa 3: सेंसर बोर्ड से इस सर्टिफिकेट के साथ पास हुआ 'भूल भुलैया 3' का टीजर, इस दिन होगा रिलीज!
विज्ञापन

24 सितंबर की सुबह हुआ बेटी का जन्म
तान्या ने बीते मंगलवार, 24 सितंबर की सुबह बेटी को जन्म दिया है। मां और नवजात बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। खुद अभिनेता ने इस संबंध में बात करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। अभिनेता ने कहा कि यह एक स्मूद और नॉर्मल डिलीवरी थी और सबकुछ बहुत अच्छा से हो गया। हालांकि, तय समय से पांच दिन पहले हीं बच्ची का जन्म हो गया है। बच्ची के जन्म को लेकर अभिनेता काफी नर्वस भी थे, लेकिन सब अच्छे से हो जाने पर उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया है। 
विज्ञापन

Yudhra BO Collection Day 6: ‘युध्रा’ की हालत में नहीं हो पाया सुधार, छठे दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई
बच्ची के नामकरण पर हो रहा है विचार
बताते चलें कि तनुज विरवानी और तान्या जेकब ने दिसंबर 2023 में शादी रचाई थी। अब शादी के नौ महीने के अंदर ही वह पिता भी बन गए हैं। अभिनेता ने बताया है कि फिलहाल तो घर में सभी काफी खुश हैं और उनके माता-पिता को यकीन नहीं हो रहा है कि वो दोनों दादा-दादी बन गए हैं। अभिनेता ने कहा कि फिलहाल इस बात पर विचार चल रहा है कि बेटी का नाम क्या रखा जाएगा। 
सामंथा और उर्फी ने अपनी अदाओं से लूटी महफिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें