'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' पुलवामा आतंकी घटना के बाद भारतीय वायुसेना की जवाबी कारवाई पर आधारित शो है। इसमें जिमी शेरगिल, लारा दत्ता, आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी समेत कई दिग्गज कलाकार स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले हैं।
अभिनेता जिमी शेरगिल अपनी आगामी वेब सीरीज के लिए सुर्खियों में हैं। उनकी आगामी सीरीज 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' पुलवामा में हुए आतंकी घटना के परिणाम और उसके बाद भारतीय वायुसेना की जवाबी कारवाई पर आधारित है। हाल में ही न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में जिमी शेरगिल ने इस सीरीज को अदा करते वक्त आई चुनौतियों का जिक्र किया। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी किस तरह निभाई।
विज्ञापन
किरदार की चुनौती पर बोले जिमी
26 फरवरी 2019 को बालाकोट में भारतीय वायुसेना ने घुसकर आतंकियों का खात्मा किया था। यह पुलवामा में हुए आतंकी घटना के बाद भारत की जवाबी कारवाई थी। संतोष सिंह द्वारा निर्देशित यह सीरीज बालाकोट में भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए जवाबी कारवाई के इर्द-गिर्द है। इस दौरान हुए घटनाक्रमों को यह सीरीज दर्शकों तक पहुंचाएगी। एएनआई को दिए एक इंटरव्यू के मुताबिक, जिमी शेरगिल ने कहा कि इस सीरीज के जरिए वायुसेना के जवानों के साहसिक कार्यों को जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हमारे जवान हमारी सुरक्षा के लिए काफी कुछ करते हैं। इनका चेहरा या इनका नाम कुछ भी बाहर नहीं आता। ऐसे में इस पर सीरीज बनाकर लोगों तक पहुंचा पाना एक बड़ी चुनौती है'।
Bhojpuri Actors Real Name: भोजपुरी सितारों ने शोहरत पाने के लिए बदले अपने नाम, फिर चमकी ऐसी किस्मत...
विज्ञापन
सीरीज में नजर आएंगे ये सितारे
इस सीरीज में जिमी के साथ कई और अन्य जाने-माने कलाकार काम कर रहे हैं। लारा दत्ता, आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी समेत अन्य कलाकार इसमें अभिनय करते नजर आएंगे। मशहूर अभिनेत्री लारा दत्ता एक बार फिर से ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं। उन्होंने सीरीज के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'ये सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसने कई मायनों में भारत के लिए इतिहास बदल दिया'।