फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: राम चरण की ‘गेम चेंजर’ को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, निर्माता ने रिलीज तारीख का दिया हिंट

Mon, 22 Jul 2024 09:12 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के स्टार राम चरण की राजनीतिक ड्रामा फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर इसके निर्माता दिल राजू ने एक हिंट दिया है। इस संकेत के द्वारा निर्माता ने फिल्म के रिलीज से जुड़ी सभी अफवाहों पर लगाम लगा दिया। आइए जानते हैं उन्होंने फिल्म से जुड़ी क्या अपडेट दी?
 
विज्ञापन
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सिनेमा के मशहूर निर्देशक शंकर और साउथ के स्टार राम चरण की राजनीतिक ड्रामा फिल्म ‘गेम चेंजर’ दक्षिण भारत की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। प्रशंसक फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। फिल्म अपनी रिलीज डेट को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, इसकी रिलीज की तारीख को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। फिल्म को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ रही हैं। आइए जानते हैं इन अफवाहों को लेकर निर्माता ने क्या कहा?
विज्ञापन


फिल्म को लेकर उड़ रही थी अफवाह
फिल्म के रिलीज में हो रही लगातार देरी और निर्देशक शंकर की ‘इंडियन 2’ के खराब प्रदर्शन के बाद तरह-तरह की अफवाह उड़ने लगी। उसमें एक अफवाह यह भी थी कि ‘गेम चेंजर’ के रिलीज को साल 2025 तक टाल दिया गया है।  
Shraddha Kapoor: श्रद्धा ने प्रशंसकों से पूछा 'दुनिया में सबसे अच्छी लाल चीज कौन सी है?' फैंस बोले- 'स्त्री'..
विज्ञापन


निर्माता ने सस्पेंस किया खत्म
‘गेम चेंजर’ के निर्माता दिल राजू ने आखिरकार फिल्म के रिलीज को लेकर सस्पेंस खत्म कर दिया है। 21 जुलाई की शाम अभिनेता धनुष की फिल्म ‘रेयान’ के तेलुगु वर्जन के प्री-रिलीज इवेंट में उन्होंने ‘गेम चेंजर’ की रिलीज को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि फिल्म क्रिसमस के त्योहारी सीजन के दौरान रिलीज होगी। हालांकि, निर्माता ने फिल्म कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है।
विज्ञापन


फिल्म के बारे में
निर्देशक शंकर की 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें राम चरण और बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। कहा जा रहा है कि इसमें राम चरण दो-दो किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म के अन्य कलाकारों में एसजे सूर्या, जयराम, अंजलि, सुनील, समुथिरकानी, नासर और श्रीकांत भी शामिल हैं। आपको बता दें कि फिल्म की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। इसका निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले किया गया है। खास बात यह है कि 'गेम चेंजर' निर्माता दिल राजू की 50वीं फिल्म है। 
Jai HanuMan: हॉलीवुड स्टूडियो के साथ मिलकर जय हनुमान बनाएंगे प्रशांत वर्मा? इतने करोड़ के बजट में बनेगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें