तनीषा संतोषी निर्देशक राजकुमार संतोषी की लाडली बेटी हैं। जल्द ही तनीषा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तनीषा एक रोमांटिक कॉमेडी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं।
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि तनीषा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तनीषा किसी बड़े बॉलीवुड स्टार के साथ काम करने जा रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर तनीषा को बॉलीवुड में कौन लॉन्च करने जा रहा है।
विज्ञापन
रोमांटिक फिल्म से करेंगी आगाज
तनीषा संतोषी निर्देशक राजकुमार संतोषी की लाडली बेटी हैं। जल्द ही तनीषा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तनीषा एक रोमांटिक कॉमेडी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो तनीषा के अपोजिट किसी बड़े स्टार को साइन करने की बात चल रही है। तनीषा की इस फिल्म का निर्माण किसी और ने नहीं बल्कि विशाल राणा ने किया है।
तनीषा हैं काफी उत्साहित
राजकुमार संतोषी पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा एक साथ नजर आने वाले हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि उनकी बेटी तनीषा भी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने को तैयार हैं। हालांकि अभी इस पर राजकुमार संतोषी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
तनीषा आई थीं रणबीर के साथ नजर
तनीषा संतोषी पिछले महीने रणबीर कपूर के साथ एक विज्ञापन में काम करती नजर आई थीं। तनीषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'पिछले पंद्रह साल से मैं आपको पसंद करती आई हूं। मुझे याद है आपको पहली बार मैंने 'अजब प्रेम की गजब कहानी' की सेट पर देखा था और तब से अब तक आपके हर काम को पसंद करती आई हूं। आज आपके साथ इस विज्ञापन में काम करके मुझे काफी अच्छा लग रहा है'।