फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun Birthday: पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन का 42वां जन्मदिन, जूनियर एनटीआर से लेकर आलिया भट्ट ने दी बधाई

Mon, 08 Apr 2024 05:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन का आज 42वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन की शुरुआत बेहद शानदार तरीके से हुई। अल्लू की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2: द रुल का रौंगटे खड़े कर देना वाला टीजर आज रिलीज किया गया। सोशल मीडिया पर आज हर जगह अल्लू अर्जुन छाए हुए हैं।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म मेकर्स ने पुष्पा 2 के टीजर के लिए आज का दिन इसलिए चुना क्योंकि आज 8 अप्रैल को अल्लू का जन्मदिन होता है। फिल्म पुष्पा 2 का धांसू टीजर देखने के बाद फैंस लगातार उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, साथ ही उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। पूरे सोशल मीडिया में सिर्फ और सिर्फ अल्लू की फिल्म की ही तारीफ हो रही है। हर जगह पुष्पा 2 का फीवर देखने को मिल रहा है। अल्लू के हर एक फैन के मुंह पर सिर्फ पुष्पा 2 का नाम है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद फैंस इतने बेसब्र हो रहे हैं, जरा सोचिए फिल्म रिलीज होने पर क्या आलम होगा। पूरा सोशल मीडिया अल्लू अर्जुन की तारीफों से भरा हुआ है। आज हर जगह सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन और उनकी फिल्म पुष्पा 2: द रुल का ही दबदबा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर छाया अल्लू अर्जुन का जादू
पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन का हर कोई फैन है यही वजह है कि फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सोशल मीडिया पर इतना बवाल मचा हुआ है। पुष्पा 2 का टीजर देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर और भी बेकरारी बढ़ गई है। अल्लू अर्जुन को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए पूरे 21 साल हो गए हैं। उन्होंने साल 2003 में फिल्म गंगोत्री से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अल्लू अर्जुन फैंस के अलावा सेलेब्स के भी पसंदीदा अभिनेता हैं। उन्हें पुष्पा 2 के साथ ही जन्मदिन की बधाई लगातार आ रही है। जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, चिरंजीवी, साउथ एक्टर नानी के अलावा कई स्टार्स ने ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

साउथ स्टार नानी ने ्अल्लू की तारीफ की
''पुष्पा 2 की झलक पागलपन से भरी है। केवल सुकु (सुकुमार) सर ही ऐसी कुछ चीज ला सकते हैं। केवल बनी (अल्लू अर्जुन) इस तरह के काम को अंजाम दे सकता है। हैप्पी बर्थ डे ब्रदर।''
विज्ञापन


चिरंजीवी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा
'' जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं बनी (अल्लू अर्जुन) तुम्हारा यह साल बेहद ही आलिशान जाए। पुष्पा 2 का टीजर इमेशन और एक्साइटमेंट से भरा है।  
विज्ञापन


जूनियर एनटीआर ने लिखा
''हैप्पी बर्थ डे बावा। यह पूरा साल तुम्हारा खुशियों और सफलता से भरा रहे।'' 

आलिया भट्ट
अल्लू अर्जुन को फिल्म की बधाई देते हुए लिखा, ''हैप्पी बर्थ डे, क्या धमाकेदार टीजर है।''


निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 के टीजर को देखें तो यह साफ दिखाई दे रहा है कि इस बार पुष्पा के किरदार में अल्लू गदर मचाने वाले हैं। पुष्पा 2 से पहले अल्लू का यह रूप आजकत किसी ने नहीं देखा होगा। कमरबंध, झुमका, घुंघरू और साड़ी पहने अल्लू अर्जुन तांडव करते नजर आ रहे हैं। पुष्पा 2' का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन की सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर रिलीज किया गया। मायत्री मूवी मेकर्स ने यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर किया था। एक घंटे के अंदर ही फिल्म के टीजर ने दो मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया था। अबतक इस फिल्म के टीजर का रिव्यू दो मिलियन से बढ़कर 13 मिलियन बढ़ गया है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। टीजर में जथारा सीक्वेंस दिखाया गया है। इस फिल्म में अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें