फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush-Aishwarya Rajinikanth Divorce: टूट गया धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का रिश्ता, दाखिल की तलाक की अर्जी

Mon, 08 Apr 2024 04:32 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। दोनों ने चेन्नई की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अपनी अर्जी दाखिल की है। 
विज्ञापन
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत की राहें अब जुदा हो गई हैं। दोनों का रिश्ता अब आखिरी मोड़ पर आ पहुंचा है। इस खबर से दोनों के प्रशंसकों के बीच मायूसी का माहौल है।

विज्ञापन


चेन्नई की फैमिली कोर्ट में दाखिल की अर्जी
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। दोनों ने चेन्नई की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अपनी अर्जी दाखिल की है। धनुष और ऐश्वर्या आपसी सहमति के बाद इस नतीजे पर पहुंचे हैं। कुछ ही दिनों में इस मामले में सुनवाई शुरु हो जाएगी। बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत दो साल से साथ नहीं है। वे साल 2022 में ही एक-दूजे से अलग होने का एलान कर चुके थे। 

जब सुलह की उड़ी थी अफवाह
नाता तोड़ने का एलान करने के बाद भी धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने तलाक नहीं दिया था। यही वजह थी कि काफी समय पहले यह अफवाह उड़ी थी कि दोनों के बीच सुलह हो गई हैं। उन दिनों दोनों ही अपने काम में काफी व्यस्त भी थे। दोनों साथ तो नहीं थे, लेकिन माता-पिता होने के चलते अपने बच्चों की परवरिश जरुर कर रहे थे। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम यात्रा और लिंगा है।
विज्ञापन


Chaitra Navratri 2024: दूसरे धर्म के ये सितारे भी मनाते हैं नवरात्रि, मां दुर्गा की करते हैं अराधना

2004 में की थी शादी
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत साल 2004 में एक-दूसरे से शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों का रिश्ता 18 साल तक चला। शादी के वक्त धनुष की उम्र 21 साल और ऐश्वर्या की 23 साल थी।
विज्ञापन


Hero In Sari: अल्लू अर्जुन से पहले पर्दे पर साड़ी पहनकर इन सितारों ने मचाया धमाल, लिस्ट में एक से बढ़कर एक नाम

धनुष की आने वाली फिल्म
धनुष की आने वाली फिल्म 'कुबेर' है। इसका निर्देशन शेखर कम्मुला कर रहे हैं। फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में एक्शन और थ्रिलर देखने को मिल सकता है। वहीं, ऐश्वर्या रजनीकांत की बात करे तो उनकी आखिरी फिल्म 'लाल सलाम' इसी साल 9 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से ऐश्वर्या ने नौ साल बाद निर्देशक के रुप में वापसी की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें