फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: सिकंदर की सफलता देख गर्व से फूला अनुपम खेर का सीना, बेटे के लिए कह डाली ये बात

Thu, 14 Mar 2024 11:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सिकंदर खेर की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'मंकी मैन' का प्रीमियर एसएक्सएसडब्ल्यू 2024 में हुआ। इस पर अनुपम खेर ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
अनुपम खेर, सिकंदर खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदर खेर जल्द हॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। 'मंकी मैन' उनकी डेब्यू हॉलीवुड फिल्म है, जिसका हाल ही में टेक्सास में एसएक्सएसडब्ल्यू 2024 कॉन्फ्रेंस और फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर किया गया है। बेटे की इस सफलता पर अनुपम खेर की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी खुशी जाहिर की है। सिकंदर के इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर अनुपम खेर की छाती गर्व से चौड़ी हो गई है।

विज्ञापन

Film Review Guideline: फिल्म समीक्षा पर केरल हाई कोर्ट ने जारी की नई गाइडलाइन, 48 घंटों तक रिव्यू पर लगेगी रोक!

अनुपम खेर ने जताई खुशी
इंस्टाग्राम पर आज गुरुवार को अनुपम खेर के दोस्त राजेंद्र सिंह ने सिकंदर खेर की कुछ तस्वीरें साझा कर एक पोस्ट लिखा है। राजेंद्र सिंह ने लिखा है, 'प्यारे सिकंदर! ऑस्टिन में एसएक्सएसडब्ल्यू प्रीमियर के दौरान देव पटेल की 'मंकी मैन' में तुम्हारी दमदार प्रस्तुति देखने को मिली। हॉलीवुड में क्या कमाल का आगाज कर रहे हो। तुमने हम सबको गर्व महसूस कराया है! कुछ दिनों तुम यहां हमारे साथ रहे, तुम्हें यहां देखकर बहुत खुशी हुई। मेरे दोस्त अनुपम खेर और किरण खेर को भी बहुत बहुत बधाई। वाहेगुरु आपको और ज्यादा सफलता और खुशियां दें'। 
विज्ञापन


सिकंदर खेर ने जताया आभार
दोस्त के इस पोस्ट पर अनुपम खेर ने भी खुशी जताई है। उनका कमेंट पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे कितने खुश हैं। अनुपम खेर ने लिखा है, 'सिकंदर तुम पर बहुत-बहुत गर्व है। जय हो'। राजेंद्र सिंह के पोस्ट पर सिकंदर खेर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, 'राजेंद्र भाई! आई लव यू...आपके परिवार में मुझे बिल्कुल ऐसा लगा, जैसे अपने घर में हूं। आपके साथ रहना बहुत अच्छा रहा, उसके लिए शुक्रिया। वापस जाने के बाद आप सभी की बहुत याद आएगी'।
विज्ञापन

Adil Khan: 'राखी से मेरी कभी शादी हुई ही नहीं', आदिल खान का बड़ा बयान, सोमी संग छुपकर निकाह करने पर दी सफाई

अगले महीने रिलीज होगी 'मंकी मैन'
बताते चलें कि सिकंदर खेर, किरण खेर और उनके पहले पति गौतम बेरी के बेटे हैं। गौतम बेरी से अलग होने के बाद किरण खेर ने अनुपम खेर से शादी रचाई। सिकंदर खेर की अनुपम खेर के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। अनुपम खेर भी सिकंदर पर जान लुटाते हैं। सिकंदर खेर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार आर्या वेब सीरीज में देखा गया था। उनकी हॉलीवुड फिल्म 'मंकी मैन' 19 अप्रैल को रिलीज होगी।
Alia Bhatt: फिल्मों के मामले में आलिया मानती हैं खुद को खुशनसीब, बोलीं- मैं जो भी करती हूं प्यार से करती हूं
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें