'मिर्जापुर' सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। तीसरा सीजन आने वाला है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस चर्चित सीरीज का दूसरा सीजन देखा है तो रॉबिन ने आपका ध्यान जरूर खींचा होगा। बात-बात पर 'ये भी ठीक है' कहने वाले रॉबिन का किरदार अभिनेता प्रियांशु पेनयुली ने निभाया है। इस सीरीज में प्रियांशु पेनयुली को खूब पसंद किया गया। प्रियांशु इससे पहले कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...