काफी अफरातफरी भरे माहौल में मुंबई में हुए मंगलवार के इस कार्यक्रम में मुख्यतया हिंदी, तमिल और तेलुगु में अलग अलग पसंद की सीरीज और फिल्मों की लिस्ट एक के बाद एक सुनाई गई। जिस भी सीरीज का नाम पुकारा जाता, उसके कलाकार मंच पर अपनी झलकियां दिखाने आते, दो चार बातें करे और चले जाते। नेटफ्लिक्स के हाल ही में हुए कार्यक्रम के मुकाबले ये प्रस्तुति काफी फीकी रही और पूरे कार्यक्रम में कोई भी बड़ा सितारा हिंदी, तमिल या तेलुगु फिल्म जगत से शामिल नहीं हो सका। मंगलवार को जारी सूची में कुछ सीरीज ऐसी भी रहीं जिन्हें नेटफ्लिक्स ने अपने यहां प्रसारित करने से हाल के दिनों में मना कर दिया है।
AR Murugadoss: एक्शन, इमोशन और सामाजिक संदेश, सलमान की फिल्म में क्या-क्या होगा खास? निर्देशक ने उठाया पर्दा
हालांकि, प्राइम वीडियो के कंट्री डायरेक्टर सुशांत श्रीराम ने इस मौके पर कहा, “हमारा ध्यान हमेशा भारतीय ग्राहकों को सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन के साथ सुपर-सर्विस देने पर रहा है। रचनात्मक मूल सीरीज और फिल्मों, डायरेक्ट-टू-सर्विस प्रीमियर से लेकर विभिन्न भाषाओं में कुछ सबसे बड़ी हिट्स के रिकॉर्ड हमने बीते साल बनाए हैं। और, हम चाहते हैं कि हमारी सेवा की हर कहानी किसी न किसी का पसंदीदा शो या फिल्म हो।"
Thalapathy Vijay: दलपति विजय को देख बेकाबू हुए प्रशंसक, दीदार के चक्कर में चकनाचूर कर डाली अभिनेता की कार
प्राइम वीडियो के मंगलवार को यहां मुंबई में हुए कार्यक्रम की टैगलाइन रही, द नेक्स्ट चैप्टर ऑफ द इंडिया स्टोरी, लेकिन भारतीय लोक अंचलों या लोककथाओं की मंगलवार को घोषित हुई सामग्री में खास महत्ता नहीं देखी गई। कुछ हॉरर सीरीज और फिल्मों को छोड़ किसी धमाकेदार कहानी का ऐलान इस दौरान नहीं हुआ।
Janki Bodiwala Interview: ‘शैतान’ की पूरी शूटिंग खुद को संभाले रखा, लेकिन आखिरी दिन जज्बात हुए बेकाबू और फिर..