फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adrishyam: 'अदृश्यम' का दमदार ट्रेलर जारी, एजाज खान-दिव्यांका त्रिपाठी की सीरीज की रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

Tue, 19 Mar 2024 12:34 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 'अदृश्यम' के निर्माताओं ने वेब सीरीज का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है। साथ ही इसकी रिलीज की तारीख का भी खुलासा किया। 
विज्ञापन
अदृश्यम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और अभिनेता एजाज खान की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'अदृश्यम' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सीरीज के निर्माताओं ने सोमवार, 19 मार्च को इसका दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म सोनी लिव इंस्टाग्राम हैंडल पर सीरीज का ट्रेलर वीडियो साझा किया, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए। इसके साथ ही निर्माताओं ने सीरीज की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है।

विज्ञापन

सीरीज का ट्रेलर
ट्रेलर साझा करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'अनदेखे नायक, गुमनाम लड़ाइयां, हमारे देश को सुरक्षित रखने वाले अभिभावक रवि वर्मा से मिलें। अदृश्यम- द इनविजिबल हीरोज।' निर्माताओं का कहना है कि यह शो दर्शकों को एक जासूस के जीवन और चुनौतियों की यात्रा पर ले जाएगा, जो जासूसी थ्रिलर जॉनर को एक नई सोच और नया नजरिया देगा।

Sitaare Zameen Par: 'सितारे जमीन पर' के सेट पर मस्ती करते दिखे आमिर-जेनेलिया, तस्वीर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

इस दिन स्ट्रीम होगी सीरीज
सीरीज में दिव्यांका और एजाज उन नागरिकों की भूमिका निभाते हैं, जिनकी गुप्त पहचान होती है। सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज अप्रैल में डिजिटल रूप से रिलीज होने के लिए तैयार है। यह सीरीज 11 अप्रैल से सोनी लिव पर रिलीज होगी। सीरीज में दिव्यांका ने इंस्पेक्टर पार्वती सहगल का किरदार निभाया है। एजाज खान ने रवि वर्मा की भूमिका निभाई है।
Farhan Akhtar: एक्टर के तौर पर पर्दे पर वापसी को तैयार फरहान अख्तर, जानें कब से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन

एजाज ने जताया उत्साह
अभिनेता एजाज खान ने सीरीज में अपने किरदार को लेकर उत्साह भी जाहिर किया। एजाज ने अपने रोल को लेकर कहा, 'अदृश्यम मेरे लिए एक ऐसा किरदार निभाने का बहुत ही रोमांचक अवसर लेकर आया है, जिसका अपने देश के लिए प्यार हर चीज से ऊपर है। रवि वर्मा अपने देश की रक्षा के लिए ताकत, दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं और उन अनदेखे नायकों की कहानी पेश करते हैं जो हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे लोगों के लिए काम करते हैं।'
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा देशभक्ति के जज्बे के साथ एक्शन का मजा, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें