अमेरिकी ओटीटी प्राइम वीडियो ने अपने दूसरे प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इंडिया शोकेस में देश में अपने अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी और विविध कंटेंट का अनावरण किया है। इसमें करीब 70 सीरीज और फिल्में हैं। घोषणा के साथ इनकी रिलीज डेट की जानकारी तो नहीं दी गई लेकिन जानकारी के मुताबिक इनमें से अधिकतर का प्रीमियर अगले दो साल मे किया जाना है। प्राइम वीडियो भारत की तमाम प्रमुख भाषाओं में करीब 40 नई ओरिजिनल सीरीज और फिल्में बनाने की प्रक्रिया में हैं, जबकि कुछ बड़ी फिल्मों के उसने स्ट्रीमिंग अधिकार भी खरीदे हैं।
हालांकि, प्राइम वीडियो के कंट्री डायरेक्टर सुशांत श्रीराम ने इस मौके पर कहा, “हमारा ध्यान हमेशा भारतीय ग्राहकों को सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन के साथ सुपर-सर्विस देने पर रहा है। रचनात्मक मूल सीरीज और फिल्मों, डायरेक्ट-टू-सर्विस प्रीमियर से लेकर विभिन्न भाषाओं में कुछ सबसे बड़ी हिट्स के रिकॉर्ड हमने बीते साल बनाए हैं। और, हम चाहते हैं कि हमारी सेवा की हर कहानी किसी न किसी का पसंदीदा शो या फिल्म हो।"
Thalapathy Vijay: दलपति विजय को देख बेकाबू हुए प्रशंसक, दीदार के चक्कर में चकनाचूर कर डाली अभिनेता की कार
प्राइम वीडियो के मंगलवार को यहां मुंबई में हुए कार्यक्रम की टैगलाइन रही, द नेक्स्ट चैप्टर ऑफ द इंडिया स्टोरी, लेकिन भारतीय लोक अंचलों या लोककथाओं की मंगलवार को घोषित हुई सामग्री में खास महत्ता नहीं देखी गई। कुछ हॉरर सीरीज और फिल्मों को छोड़ किसी धमाकेदार कहानी का ऐलान इस दौरान नहीं हुआ।
Janki Bodiwala Interview: ‘शैतान’ की पूरी शूटिंग खुद को संभाले रखा, लेकिन आखिरी दिन जज्बात हुए बेकाबू और फिर..