फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: नॉर्थ अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' का जलवा शुरू, प्री-बुकिंग में तोड़ा 'आरआरआर' का रिकॉर्ड

Thu, 13 Jun 2024 07:38 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कल्कि 2898 एडी' ने नॉर्थ अमेरिका में प्री-बुकिंग के मामले में 'आरआरआर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही बाकी रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।
विज्ञापन
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म की रिलीज की तारीख पास आती जा रही है। ऐसे में इसका प्रचार भी जोर पकड़ने लगा है। फिल्म 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के टिकट की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। बड़ी खबर यह है कि प्री-बुकिंग के मामले में इस फिल्म ने आरआरआर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन


Real Life Couples: फिल्मों में एक साथ धमाल मचा चुके हैं असल जिंदगी के ये कपल, लिस्ट में शंहशाह भी शामिल

प्री-बुकिंग में की इतनी कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज से पहले ही विदेशों में धुआंधार कमाई कर रही है। उत्तरी अमेरिका में तो इसने एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला है। दरअसल, 'कल्कि 2898 एडी' ने प्री-बुकिंग में $1 मिलियन (भारतीय मुदा में 8.35 करोड़ रुपये) से ज्यादा कमा लिए है और ऐसा करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म भी बन गई है। वहीं, 'आरआरआर' की बात करें तो उसे $1 मिलियन तक पहुंचने में ज्यादा समय लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Disha Patani Birthday: फिटनेस फ्रीक हैं दिशा पाटनी, तेलुगु फिल्म से की थी अभिनय की शुरुआत

टूट सकते हैं कई रिकॉर्ड
जिस तेजी से 'कल्कि 2898 एडी' प्री-बुकिंग में धमाल मचा रही है, उसे देखते हुए यह कहना मुश्किल नहीं है कि ये जल्द ही  $2 मिलियन (भारतीय मुद्रा में 16.7 करोड़ रुपये) का आंकड़ा भी छू लेगी और कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 'कल्कि 2898 एडी' का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दिशा पाटनी, पशुपति,  शोभना, ब्रह्मानंदम और राजेंद्र प्रसाद समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है।

Kangana Ranaut: 'राजनीति की तुलना में अभिनय आसान...,' सांसद बनीं कंगना रणौत ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें