रवीना टंडन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले साल वे वेब सीरीज 'अरण्यक' में दमदार पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आई थीं। वहीं, इस फिल्म में वे फिल्म में वकील की भूमिका निभाती नजर आएंगी। मेकर्स ने आज इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया। ट्रेलर सामने आने के बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
शिक्षा घोटाले पर आधारित फिल्म
रवीना टंडन हमेशा लीक से हटकर किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं। वे अपनी आगामी फिल्म 'पटना शुक्ला' में एक वकील की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे बिहार में हुए शिक्षा घोटाले से पीड़ित छात्रा को इंसाफ दिलवाने के लिए सिस्टम से लड़ती नजर आएंगी।
Surya Kiran Death: मशहूर तेलुगु फिल्म निर्देशक सूर्य किरण का निधन, 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
झुकेंगी नहीं झुकाएंगी
फिल्म 'पटना शुक्ला' में रवीना टंडन की 'तन्वी शुक्ला' के किरदार में नजर आने वाली हैं। ट्रेलर के शुरूआती दृश्यों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'तन्वी' के काम को वह इज्जत नहीं मिलती है जिसकी वे हकदार हैं। घर से लेकर कोर्ट तक उन्हें कई पूर्वाग्रहों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में 'तन्वी' के पास शिक्षा घोटाला की शिकार एक छात्रा आती है, जिसे इंसाफ चाहिए। यहीं से 'तन्वी शुक्ला' के जंग की शुरुआत होती है।
Dilip Kumar: बारिश की वजह से पाकिस्तान में दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर को नुकसान, जर्जर हालत देख निराश हुए लोग
फिल्म की रिलीज डेट
रवीना टंडन की आने वाली फिल्म 'पटना शुक्ला' के ट्रेलर को आज कर दिया गया है। रवीना टंडन के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 'पटना शुक्ला' का निर्माण अरबाज खान के प्रोडक्शन हाउस ने किया है। यह फिल्म 29 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।