फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: 75 साल पहले इस गाने को सुन छलके थे लोगों के आंसू, अब बना पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन का गवाह

Sat, 27 Jul 2024 01:31 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में एफिल टावर की बालकनी में खड़े होकर सेलीन डायोन ने फ्रेंच सिंगर एडिथ पियाफ को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
सेलीन डायोन - फोटो : X@Olympics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेलीन डायोन ने अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी की और आखिरकार पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में प्रशंसकों के बीच भारी प्रत्याशा के बाद मंच पर कदम रखा। सेलीन डायोन ने शुक्रवार, 26 जुलाई को L'Hymne à l'amour के बोलों को गाकर उद्घाटन समारोह का समापन किया।

विज्ञापन


गायिका ने मंच पर की वापसी
दिसंबर 2022 में स्टिफ पर्सन सिंड्रोम से पीड़ित होने का पता चलने के बाद दिग्गज गायिका ने मंच पर वापसी की और अपनी प्रस्तुति दी। चमचमाते एफिल टावर की पृष्ठभूमि में एक पियानो के साथ प्रस्तुति देते हुए डायोन क्रिस्टल ड्रेस में कार्यक्रम में पहुंचीं।
Ranveer Singh: आदित्य धर के साथ रणवीर सिंह की फिल्म का आधिकारिक एलान, इन 'धुरंधर' के साथ पर्दे पर आएंगे नजर
विज्ञापन


फ्रेंच सिंगर एडिथ पियाफ को श्रद्धांजलि
एफिल टावर की बालकनी में खड़े होकर सेलीन ने फ्रेंच सिंगर एडिथ पियाफ को श्रद्धांजलि दी। एडिथ के इस गाने को सेलीन ने उन्हीं की भावनाओं में गाया, जैसे यह गाना 75 साल पहले उन्होंने गाया था। इस गाने में एडिथ पियाफ और फ्रेंच अल्जेरियल बॉक्सर मार्सल सर्डन के प्यार और ट्रैजिक अंत की दर्दनाक कहानी को बताया गया है। एडिथ ने इस गाने को अपने प्यार के नाम लिखा था।
विज्ञापन

Rahul Khanna: फैशन के मामले में पिता विनोद खन्ना से प्रेरित हैं राहुल, कहा- उनकी हमेशा स्टाइल में दिलचस्पी थी

स्टिफ पर्सन सिंड्रोम से पीड़ित सेलीन
दिसंबर 2022 में सेलीन ने घोषणा की कि उन्हें स्टिफ पर्सन सिंड्रोम का पता चला है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, इस बीमारी के कारण एक दुर्लभ सिंड्रोम होता है, जो तंत्रिका तंत्र, विशेष रूप से मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करता है। अपनी बीमारी के बारे में मुखर होने के बाद गायिका ने अपने प्रशंसकों और अन्य श्रोताओं के बीच प्रदर्शन करना बंद कर दिया। सेलीन डायोन ने आखिरी बार जुलाई 2019 में एक संगीत कार्यक्रम में प्रदर्शन किया था और पांच साल बाद पेरिस ओलंपिक में अपनी वापसी की।
Olympics 2024: अजय देवगन से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन सितारों ने भारतीय एथलीटों का बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें