फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: इस भारतीय ओटीटी पर ओलंपिक उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारण, नावों पर निकलेगी अद्भुत सवारी

Sat, 27 Jul 2024 01:03 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पेरिस ओलंपिक 2024 का आज शुक्रवार 26 जुलाई को सीन नदी पर ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह के साथ आधिकारिक रूप से शुरू होगा। भारत इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक 2024 का आज शुक्रवार 26 जुलाई को सीन नदी पर ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह के साथ आधिकारिक रूप से शुरू होगा। भारत इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा होगा। भारतीय समयानुसार पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन रात में 11 बजे होगा। साथ ही ये भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण के लिए उपलब्ध होगा। ओलंपिक इतिहास में पहली बार उद्घाटन समारोह स्टेडियम के अंदर आयोजित नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

इतने घंटे चलेगा कार्यक्रम

राष्ट्रों की पारंपरिक परेड सीन नदी के किनारे होगी,  जो ऐतिहासिक फ्रांसीसी राजधानी के बीच से होकर बहती है। समारोह में, लगभग 100 नौकाओं पर सवार होकर 10,000 से अधिक ओलंपिक खिलाड़ी सीन नदी से होकर और पेरिस के कुछ प्रतिष्ठित स्थलों से होकर गुजरेंगे। इसमें नोट्रे डेम, पोंट डेस आर्ट्स, पोंट न्यूफ आदि शामिल हैं। फ्लोटिंग परेड जार्डिन डेस प्लांटेस के बगल में ऑस्टरलिट्ज पुल से शुरू होगी, जो ट्रोकाडेरो पर समाप्त होगी। यहां पर ओलंपिक प्रोटोकॉल के अंतिम शो होंगे। ये कार्यक्रम तीन घंटे से अधिक समय तक चलने वाला है।

भारत के ध्वजवाहक बनने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे पीवी सिंधु-शरत कमल
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और अपने पांचवें ओलंपिक में भाग लेने के लिए तैयार टेबल टेनिस के दिग्गज शरत कमल , पारसी 2024 पेरिस ऑफ नेशंस में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। ये दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने खेल से ओलंपिक उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक बनने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे। टोक्यो 2020 में भारतीय दल सात पदकों के साथ लौटा, जिसमें भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का पहला एथलेटिक्स स्वर्ण भी शामिल है। पेरिस में, देश के कुल 112 एथलीट 16 खेलों में 69 पदक स्पर्धाओं में भाग लेंगे।  

विज्ञापन


जियो सिनेमा पर मुफ्त में देख सकेंगे समारोह
फ्रांसीसी थिएटर निर्देशक और अभिनेता थॉमस जॉली, कलात्मक निर्देशक के रूप में पेरिस 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक समारोहों की देखरेख कर रहे हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह भारत में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा। भारतीय दर्शक स्पोर्ट्स18 1 एसडी और स्पोर्ट्स18 1 एचडी टीवी चैनलों पर इस समारोह का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा पेरिस ओलंपिक 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन


Tahira Kashyap: जब 'आयुष्मान की पत्नी' के टैग से परेशान हो जाती थीं ताहिरा कश्यप, आज उसी नाम पर करती हैं गर्व

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें