फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: शादी के बाद कुछ अलग करने को बेताब हैं परिणीति, एक्टिंग के अलावा गायिकी में खोज रहीं मौके

Fri, 16 Feb 2024 02:50 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


परिणीति चोपड़ा साल 2023 में राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधीं। हाल ही में, जब अभिनेत्री से पूछा गया कि आखिर वो शादी और करियर में कैसे संतुलन बिठा पाएंगी।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने पहली बार एक लाइव कॉन्सर्ट में गाना गाकर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। लोगों को परिणीति का यह अंदाज काफी पसंद आया था। अब अफवाहों का बाजार गर्म है कि परिणीति अभिनय के साथ-साथ गायकी में भी अपना करियर बनाने जा रही हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी से लेकर अभिनय और गायकी में कैसे संतुलन बना पाएंगी इन सभी मुद्दों पर मीडिया से खुलकर बातें करती नजर आईं। 
विज्ञापन


शादी से नहीं आया बदलाव 
परिणीति चोपड़ा साल 2023 में राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधीं। हाल ही में, जब अभिनेत्री से पूछा गया कि आखिर वो शादी और करियर में कैसे संतुलन बिठा पाएंगी। इस सवाल के जवाब में परिणीति ने कहा, 'मैं नहीं मानती हूं कि शादी के बाद करियर को कम महत्व देना चाहिए। शादी अपनी जगह है और काम अपनी जगह पर है। मैं जानती हूं कि मुझे कब किस चीज को प्राथमिकता देनी है। शादी की वजह से मेरे काम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।'

Bade Miyan Chote Miyan: 'बड़े का स्वैग, छोटे का स्टाइल', इस दिन जारी होगा 'बड़े मियां छोटे मियां' का पहला गाना
विज्ञापन


मैं सब कुछ करना चाहती हूं 
परिणीति चोपड़ा अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं, 'मुझे अभिनय के साथ-साथ गायकी भी पसंद है। मैं एक गायक के तौर पर भी खुद को स्थापित करना चाहती हूं और इसके लिए मैं काफी मेहनत कर रही हूं। मुझे यकीन है कि लोगों को मेरी गायकी भी पसंद आएगी। मैं ज्यादा नहीं सोचना चाहती हूं। मैं बस सब कुछ कर लेना चाहती हूं।'
विज्ञापन


बॉलीवुड डेब्यू को तैयार अरहान? जानें पिता अरबाज का जवाब

अलग है हमारी शादी 
परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड में अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर हैं। अपने करियर की शुरुआत से ही उन्होंने लीक से हटकर फिल्में की हैं। जब अभिनेत्री से पूछा गया कि दो-दो करियर के बीच में वे खुद को और अपनी शादी को कैसे समय दे पाएंगी। इस सवाल के जवाब में परिणीति ने कहा, 'हमारी शादी बाकियों की शादी से अलग है। हम अलग-अलग शहर में रहते हैं और अपने-अपने काम को प्राथमिकता देते हैं। देखिए, हमें एक ही जिंदगी मिली है और मैं इसी में सबकुछ कर लेना चाहती हूं और एक चीज अभिनय या गायकी जीवन का हिस्सा भर हैं, पूरा जीवन यही नहीं है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें