फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: आखिर किसे नहीं पसंद है शाहरुख और काजोल को एक साथ देखना, खुद अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 16 Feb 2024 12:44 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले दिनों 'डंकी' स्टार ने एक साक्षात्कार के दौरान फिल्म 'दिलवाले' के सेट से जुड़े अपने कुछ अनुभवों को साझा किया। इसी दौरान उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि आखिर काजोल को अबराम क्यों नापसंद करते हैं। 
विज्ञापन
शाहरुख और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
बॉलीवुड में अभिनेता शाहरुख खान अपने अभिनय के अलावा एक बेहतरीन पिता के रूप में भी मशहूर हैं। वे अक्सर अपने बच्चों के बारे में मीडिया से खुलकर बातें करते नजर आते हैं। पिछले दिनों 'डंकी' स्टार ने एक साक्षात्कार के दौरान फिल्म 'दिलवाले' के सेट से जुड़े अपने कुछ अनुभवों को साझा किया। इसी दौरान उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि आखिर काजोल को अबराम क्यों नापसंद करते हैं। 

पापा टूट गए... 
साल 2023 में एक से बढ़ कर एक हिट फिल्म देने वाले शाहरुख खान पिछले दिनों मीडिया से बातें करते हुए बोलें, 'मैं अक्सर अबराम को फिल्म 'दिलवाले' के सेट पर अपने साथ लेकर आता था। एक दिन रोहित शेट्टी फिल्म के कुछ दृश्यों को हमें दिखा रहे थे। उस वक्त अबराम भी वहां मौजूद थे। उन्होंने देखा कि एक दृश्य में काजोल की वजह से मुझे तकलीफ पहुंची है। उस सीन को देखकर अबराम बोल उठे, 'पापा टूट गए..', उन्हें लगा कि काजोल ने सच में मुझे दुखी किया है।'
विज्ञापन


Satyakam Anand Interview: ‘भक्षक’ के सोनू से सुनिए दोस्ती का गजब किस्सा, ‘शोले’ के जय और वीरू याद आ जाएंगे
विज्ञापन


अबराम को काजोल पसंद नहीं 
शाहरुख खान अपनी बात को जारी रखते हुए कहते हैं, 'फिल्म 'दिलवाले' शूटिंग के दौरान अबराम को ये लगने लगा था कि काजोल पापा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। उसके मन में बैठ गया था कि जब भी मैं और काजोल साथ होंगे तब वे मुझे दुख पहुंचाएंगी और इस बात को सोच कर अबराम काफी परेशान हो जाता था।'

बॉलीवुड डेब्यू को तैयार अरहान? जानें पिता अरबाज का जवाब

शाहरुख का वर्क फ्रंट 
शाहरुख खान पिछले दिनों फिल्म 'डंकी' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। वहीं, शाहरुख की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे 'ऑपरेशन खुकरी' में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर करने वाले हैं। शाहरुख की यह फिल्म एक वॉर ड्रामा फिल्म होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें