पाकिस्तानी शो ‘बरजख’ को इसके कंटेंट की वजह से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। शो में समलैंगिक प्रेम के चित्रण को लेकर इसे काफी विरोध झेलना पड़ रहा है। इस शो को लेकर पड़ोसी मुल्क में काफी हल्ला मचा हुआ है। तमाम विरोधों और आलोचनाओं के बाद अब चैनल ‘जिंदगी’ ने इसे यूट्यूब से हटाने का फैसला लिया है। इस शो में पाकिस्तान के लोकप्रिय सितारे फवाद खान और सनम सईद एक साथ नजर आए हैं। शो के जरिए दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आइए जानते हैं पूरे मामले को विस्तार से…
आलोचना के बाद शो को यूट्यूब से हटाया जाएगा
पाकिस्तानी शो 'बरजख' को मौजूदा जन भावना को देखते हुए चैनल ने इसे अपनी मर्जी से यूट्यूब से हटाने का फैसला लिया है। मंगलवार को चैनल ‘जिंदगी’ ने घोषणा करते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से इसे यूट्यूब पाकिस्तान से हटा देंगे। इस शो में फवाद खान और सनम सईद के अलावा एम फवाद खान, सलमान शाहिद और इमान सुलेमान जैसे पाकिस्तानी कलाकार भी हैं।
Sunny Singh: लहूलुहान हालत में शूट किया था फिल्म का आखिरी सीन, सनी सिंह ने साझा की पुरानी यादें
क्या कहा चैनल ने?
चैनल ने शो को हटाने की घोषणा करते हुए कहा, ‘हम, ‘जिंदगी’ और टीम ‘बरजख’ के लिए अपने वैश्विक दर्शकों का आभार व्यक्त करते हैं। यह एक ऐसा शो है जो हर जगह के लोगों को एक साथ लाने के लिए बनाया गया था, लेकिन पाकिस्तान में मौजूदा जन भावना को देखते हुए हमने इसे 9 अगस्त 2024 से यूट्यूब पाकिस्तान से हटाने का फैसला लिया है।’ वहीं, चैनल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘हम आपकी समझदारी और निरंतर समर्थन की ईमानदारी से सराहना करते हैं।’
19 जुलाई से शो हुआ था शुरू
बता दें कि पाकिस्तानी शो ‘बरजख’ का दुनियाभर में प्रीमियर ‘जिंदगी’ के यूट्यूब और जी5 पर हुआ था। इसका निर्देशन असीम अब्बासी ने किया है। इससे पहले अब्बासी के शो ‘चुड़ैल्स’ ने वैश्विक स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन इस शो को भी कई बाधाओं का सामना करना पड़ा था। इस शो की कहानी एम फवाद खान के किरदार सैफुल्लाह के लोरेंजो के साथ रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें कि कई लोगों ने कथित रूप से ‘समलैंगिकता’ को बढ़ावा देने के लिए निर्माताओं की आलोचना की है।
Kamal Haasan: कमल हासन ने छोड़ा 'बिग बॉस तमिल', नोट साझा कर किया वजह का खुलासा, निराश हुए प्रशंसक