अभिनेता सनी सिंह ने फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के दौरान चोटिल होने के बावजूद लास्ट सीन शूट करने के अपने अनुभव को साझा किया है। आइए जानते हैं पैर में चोट और दर्द होने के बाद भी उन्होंने कैसे शूट पूरा किया?
अभिनेता सनी सिंह बॉलीवुड के एक शानदार अभिनेता हैं। वह इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत उपस्थिति रखते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी फिल्मों की सूची में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ भी शामिल है। इस फिल्म में उनके किरदार को खूब सराहा गया था। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के सेट पर बिताए हुए पलों को याद किया। अभिनेता ने साझा किया कि किस तरह चोटिल होने के बाद भी उन्होंने क्लाइमेक्स सीन शूट किया था।
विज्ञापन
दर्द में शूट किया सीन
हाल ही में, अभिनेता ने फिल्मीज्ञान को दिए एक साक्षात्कार में साझा किया कि ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लास्ट सीन के दौरान उनके पैर में चोट लगने की वजह से वह बहुत दर्द में थे। इसके बावजूद उन्होंने सीन शूट किया। उन्होंने यह बात किसी को बताई नहीं। यह वही सीन था जिसमें उन्हें मंंडप से दूर कार्तिक आर्यन की ओर चलना था।
Naezy: सना के लिए खुश हैं नैजी मगर खुद को मानते हैं अनलकी, बॉयफ्रेंड से शादी पर बोले रैपर
विज्ञापन
लहूलुहान थे अभिनेता
अभिनेता सनी सिंह ने खुलासा करते हुए कहा, ‘जब हम सीन शूट कर रहे थे, मुझे पैर में चोट लग गई थी, मैंने बैंडेज बांधा हुआ था। मुझे चल कर स्टेज पर जाना था और मेरे से खून निकल रहा था, लेकिन किसी को पता नहीं चला। मैंने उस चोट को संभाल लिया, पर मैं अपने किरदार में था, और सेट पर सन्नाटा था। मुझे दर्द हो रहा था, लेकिन उसका वक्त वो महसूस नहीं हुआ।’
सनी सिंह का वर्क फ्रंट
सनी सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ में देखा गया था। यह एक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में वरुण शर्मा, जस्सी गिल, सनी सिंह, मनजोत सिंह, पत्रलेखा पॉल और इशिता राज शर्मा जैसे कलाकारों ने काम किया था। फिल्म 10 जुलाई को 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
Mihika Shah Death: अभिनेत्री दिव्या सेठ की बेटी मिहिका का निधन, बहुत कम उम्र में दुनिया को कह गईं अलविदा