फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adrian Schiller Passes Away: नहीं रहे हॉलीवुड अभिनेता एड्रियन शिलर, 60 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

Sat, 06 Apr 2024 10:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द लास्ट किंगडम' में एथेलहेम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता एड्रियन शिलर नहीं रहे। शिलर को 'विक्टोरिया' सीरीज में भी उनके किरदार के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
Adrian Schiller - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द लास्ट किंगडम' सीरीज के अभिनेता एड्रियन शिलर का निधन हो गया है। उन्होंने 60 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। एड्रियन ने नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज 'द लास्ट किंगडम' में एथेलहेम की भूमिका अदा की। एक बयान में एजेंट अमांडा इवांस ने अभिनेता के निधन की पुष्टि की। बयान में कहा गया, 'वह बहुत जल्दी दुनिया छोड़ गए। उनके आकस्मिक निधन से हम, उनका परिवार और करीबी दोस्त गहरे दुख में हैं।

विज्ञापन


सिडनी से लौटे थे अभिनेता
इसके अलावा बयान में कहा गया है, 'प्रतिभाशाली एक्टर एड्रियन हाल ही में सिडनी से लौटे थे। वह सैन फ्रांसिस्को में इंटरनेशनल टूर को जारी रखने वाले थे। एड्रियन का करियर काफी सफल रहा है। उन्होंने कई अलग-अलग किरदार अदा किए। उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। दुख की इस कठिन घड़ी में उनके परिवार की निजता का सम्मान करें'।
Ed Sheeran: बॉलीवुड का यह सितारा एड शीरन का है सबसे पसंदीदा, सफर के दौरान अभिनेता की देखते थे खूब फिल्में
विज्ञापन


इन सीरीज में भी किया काम
शिलर को 'विक्टोरिया' सीरीज में में मिस्टर पेंज के किरदार के लिए भी जाना जाता है। साथ ही रिडले स्कॉट द्वारा निर्देशित एचबीओ मैक्स सीरीज 'राइज्ड बाय वॉल्व्स' में ओथो की आवाज देने के लिए भी उन्हें लोकप्रियता मिली। इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आए। 
विज्ञापन

Prithviraj Sukumaran:'सरनेम की वजह से मिली पहली फिल्म, स्क्रीन टेस्ट भी नहीं हुआ', नेपोटिज्म पर बोले पृथ्वीराज

थिएटर से भी जुड़े थे एड्रियन
एड्रियन ने वर्ष 2017 की 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' की लाइव-एक्शन रीइमेजिनिंग में भी काम किया। 'ब्राइट स्टार' और 'द डेनिश गर्ल' भी इस लिस्ट में हैं। एड्रियन शिलर थिएटर से भी जुड़े रहे। उन्होंने 'द व्हाइट फैक्ट्री' नाटक में अभिनय किया। 
The Goat Life: द गोट लाइफ की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, बनी वैश्विक स्तर पर सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली मलयालम फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें