फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Netflix: सिलिकॉन वैली फाउंडेशन को रीड हेस्टिंग्स ने दिए इतने मिलियन शेयर, नेटफ्लिक्स स्टॉक का किया अनुदान

Tue, 30 Jan 2024 08:45 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपने पारिवारिक ट्रस्ट के माध्यम से अभी भी रीड हेस्टिंग्स के पास 2.99 मिलियन नेटफ्लिक्स शेयर हैं, जिनकी कीमत कई मिलियन स्टॉक विकल्पों के अलावा लगभग 1.72 बिलियन डॉलर है। 
विज्ञापन
रीड हेस्टिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के सह-संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष रीड हेस्टिंग्स ने सिलिकॉन वैली कम्युनिटी फाउंडेशन को स्ट्रीमिंग कंपनी के 2 मिलियन शेयर दे दिए हैं। इन शेयर्स की कीमत करीब 1.1 बिलियन डॉलर है। एसईसी फाइलिंग के मुताबिक, रीड हेस्टिंग्स ने 24 जनवरी को 2 मिलियन नेटफ्लिक्स शेयरों का निपटान किया है, जो कि एक अज्ञात इकाई को गिफ्ट के रूप में दिए गए थे। 

विज्ञापन

रीड ने फाउंडेशन को दिए 2 मिलियन शेयर

एसईसी फाइलिंग के अनुसार, लाभकारी स्वामित्व में परिवर्तन के विवरण पर लेनदेन कोड को जी के रूप में चिह्नित किया गया था, जो कि सच्चा गिफ्ट दर्शता है। वहीं, शेयरों के प्राप्तकर्ता का खुलासा नहीं किया गया है। लेन-देन से परिचित एक सूत्र के मुताबिक, हेस्टिंग्स ने सिलिकॉन वैली कम्युनिटी फाउंडेशन को 2 मिलियन शेयर दिए हैं। एक चैरिटेबल फाउंडेशन जो कि कहता है कि यह खाड़ी क्षेत्र में प्रणालीगत असमानताओं को कम करने वाली रणनीतियां प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण अंतरालों और विभाजनों को पाटने के लिए काम करता है।  

'हनुमान' का जलवा बरकरार, पांचवें दिन घटी 'फाइटर' की कमाई

विज्ञापन

हेस्टिंग्स के पास हैं इतने बिलियन डॉलर के शेयर

रीड हेस्टिंग्स के पास अपने पारिवारिक ट्रस्ट के माध्यम से अभी भी 2.99 मिलियन नेटफ्लिक्स शेयर हैं, जिनकी कीमत कई मिलियन स्टॉक विकल्पों के अलावा लगभग 1.72 बिलियन डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, हालिया स्टॉक लेनदेन से पहले, हेस्टिंग्स की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 6.6 बिलियन डॉलर थी, जो ज्यादातर नेटफ्लिक्स स्टॉक और ऑप्शंस में उनकी हिस्सेदारी से जुड़ी थी।

विज्ञापन


2023 में रीड हेस्टिंग्स ने छोड़ा सीईओ का पद
गौरतलब है कि रीड हेस्टिंग्स साल 2023 में नेटफ्लिक्स के कार्यकारी अध्यक्ष बने, 25 साल तक इस पद पर रहने के बाद एक साल पहले उन्होंने सीईओ का पद छोड़ दिया। वर्तमान में, टेड सारंडोस और ग्रेग पीटर्स स्ट्रीमिंग दिग्गज के सह-सीईओ के रूप में काम करते हैं। 

SSMB29: राजामौली की फिल्म को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, एसएसएमबी 29 के लिए महेश बाबू ने नहीं ली फीस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें