फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17 Finale: 'आत्मसम्मान के लिए झूठी तारीफ नहीं करता', फिनाले में न आने पर अनुराग ने तोड़ी चुप्पी

Sun, 28 Jan 2024 10:37 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बीच दो ऐसे प्रतिभागी भी हैं, जिन्होंने बिग बॉस के फिनाले एपिसोड में आने से साफ इनकार कर दिया है। अब अनुराग ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।
विज्ञापन
अनुराग डोभाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बिग बॉस 17 का फिनाले है। बिग बॉस 17 के टॉप 5 प्रतिभागी- मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और अरुण श्रीकांत माशेट्टी में से किसी एक के नाम ट्रॉफी सजेगी। ग्रैंड फिनाले में इस शो में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले भी रहे हैं। मगर, इस बीच दो ऐसे प्रतिभागी भी हैं, जिन्होंने बिग बॉस के फिनाले एपिसोड में आने से साफ इनकार कर दिया है। अब अनुराग ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।
विज्ञापन


 फिनाले में न आने पर अनुराग ने तोड़ी चुप्पी
अब अनुराग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर बताया कि वह शो के फिनाले में क्यों नहीं आए। उन्होंने लिखा, 'जो कोई भी पूछ रहा है कि मैंने बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले अटेंड क्यों नहीं किया, उनके लिए- आत्म सम्मान के लिए मैं उसकी झूठी तारीफ भी नहीं कर सकता।' राइडर ने शो से निकलने के बाद ऐसी-ऐसी बातें कही थीं, जिसके बाद तो वो शायद ही कभी अब इस प्लेटफॉर्म पर वापसी करेंगे।
 

शो से परेशान थे अनुराग
बता दें कि अनुराग पर शुरू से ही अपने फैन का नाम लेकर आगे बढ़ने का आरोप लगता रहा है। उनका कहना था कि अगर वह शो में रहते तो वह ही जीतते। मेकर्स उन्हें जिताना नहीं चाहते थे। इसलिए निकाल दिया। वहीं, दूसरी ओर खानजादी शो से काफी ऊब गई थीं। उनके आने का कारण आज तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, उनका एक वीडियो जरूर आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया था।
विज्ञापन


काफी कुछ लिख चुके हैं अनुराग
बिग बॉस 17 से पत्ता कटने के बाद से ही अनुराग डोभाल के शो के प्रति विरोध के सुर ऊंचे रहे हैं। वे शो के इस सीजन के खिलाफ काफी कुछ लिख चुके हैं और इसके साथ साथ ही लगातार रियलिटी शो की बुराई करते हुए इसे फिक्स बताते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें