वार्नर ब्रदर्स के शेयर बाजार के खुलने के बाद लगभग आठ प्रतिशत गिरे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी वजह एनबीए द्वारा वार्नर ब्रदर्स के प्रतिद्वंदी कंपनी के साथ डील कर लेना है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वार्नर ब्रदर्स एक बार फिर से सुर्खियों में बना हुआ है। बुधवार को एनबीए द्वारा तीन बड़े राइट्स डील की घोषणा के बाद वार्नर ब्रदर्स के शेयर काफी नीचे आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनबीए ने वार्नर ब्रदर्स के साथ डील ब्रेक कर लिया है जिसके वजह से वह पेशेवर बास्केटबॉल से बाहर हो गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है--
विज्ञापन
एनबीए ने तोड़ी डील
वार्नर ब्रदर्स के शेयर बाजार के खुलने के बाद लगभग आठ प्रतिशत गिरे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी वजह एनबीए द्वारा वार्नर ब्रदर्स के प्रतिद्वंदी कंपनी के साथ डील कर लेना है। एनबीए के इस सौदे की वजह से वार्नर ब्रदर्स को काफी नुकसान उठाना पर सकता है। सूत्रों के मुताबिक अब वार्नर ब्रदर्स के डिस्कवरी को व्यावसायिक बास्केटबॉल से बाहर रख दिया गया है।
वार्नर ब्रदर्स के शेयर हुए सस्ते
मैक्वेरी इक्विटी रिसर्च के टिम नोलन के मुताबिक वार्नर ब्रदर्स को भविष्य में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि, ' वार्नर ब्रदर्स के शेयर निकट भविष्य में कुछ भी अच्छा नहीं कर पाएंगे। वैसे भी वार्नर ब्रदर्स के शेयर पहले से ही सस्ते हैं और अब उनका मूल्य भी काफी कम हो गया है। इसमें निवेश करना घाटे का सौदा हो सकता है।
वार्नर ब्रदर्स करेंगे करवाई
एनबीए ने वार्नर ब्रदर्स की प्रतिद्वंदी कंपनी के साथ सौदा कर लिया है। इस सौदे की वजह से एचबीओ मैक्स की खेल पेशकश कमजोर होगी। ऐसा माना जा रहा है कि वार्नर ब्रदर्स जल्द ही वह एनबीए पर उचित करवाई करेगा। सूत्रों की मानें तो वार्नर ब्रदर्स पर मुकदमा चलाने की योजना बना रहा है. लेकिन नजदीकी भविष्य में वार्नर ब्रदर्स और एनबीए के बीच एक सौहार्दपूर्ण अंत नहीं दिख रहा है।