फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayannah Mukey: महाशिवरात्रि के मौके पर नयना ने दी परफॉर्मेंस, शिव स्तुति पर टीचर के साथ किया जबर्दस्त डांस

Fri, 08 Mar 2024 12:14 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महाशिवरात्रि के मौके पर अभिनेत्री नयना मुके अपनी टीचर के साथ शिव स्तुति पर डांस परर्फामेंस दी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। 
विज्ञापन
नयना मुके - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री नयना मुके बॉलीवुड की उभरती अदाकाराओं में से एक हैं। नयना अभिनय के अलावा सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी खूब सक्रिय रहती हैं, जिसका नजारा शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर भी देखने को मिला। नयना ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अपनी टीचर के साथ शिव स्तुति पर डांस परर्फामेंस दी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। नयना का ये वीडियो फैंस खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

 

मराठी साड़ी में दी परफॉर्मेंस

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए नयना ने इसके कैप्शन में एक श्लोक भी लिखा। मराठी साड़ी पहने नयना का यह परफॉर्मेंस बेहद शानदार लग रहा है, जिस पर फैंस की भी खूब प्रतिक्रिया आ रही है। गौरतलब है कि नयना इन दिनों कलर्स की धारावाहिक ‘काव्यांजलि’ में नजर आ रहीं। इस धारावाहिक में वे निकिता का किरदार निभा रही हैं, जिसे दर्शकों खूब पसंद कर रहे हैं। 
 
 

Women's Day: महिला कल्याण के लिए काम कर रहे ये सितारे, कोई दे रहा आर्थिक संबल तो कोई सिखा रहा आत्मरक्षा के गुर


 
विज्ञापन

अभिनय के अलावा इन क्षेत्रों में भी हैं सक्रिय हैं नयना

गौरतलब है कि नयना ओटीटी और धारावाहिकों में अभिनय करने के साथ-साथ रंगमंच की भी एक प्रशिक्षित कलाकार हैं। अभिनय के अलावा नयना म्यूजिक वीडियोज के निर्देशन और निर्माण में भी सक्रिय रहती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री एक कहानी पर भी काम कर रही हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि वे समाज में हाशिये पर पड़े लोगों की कहानियों को कैमरे के माध्यम से लोगों को दिखानी चाहती है।  

Boney Kapoor: बोनी ने 'मैदान' के निर्देशक अमित को बताया अपना असली बेटा, कहा- 'अर्जुन कपूर को गोद लिया है'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें