अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रौतू का राज’ के सिलसिले में व्यस्त हैं। इस फिल्म में नवाज पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में नवाजुद्दीन एकदम अलग किरदार में दिखेंगे। हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में अभिनेता ने अपने अब तक के करियर की समीक्षा करते हुए कहा कि उन्हें छोटी फिल्मे करना पसंद है। इस दौरान उन्होंने साझा किया कि वह ताम-झाम से दूर रहते हैं। आइए जानते हैं नवाज ने क्या कुछ कहा?
ताम-झाम से दूर रहते हैं नवाज
अभिनेता से जब पूछा गया कि वह अपने साथ बहुत कम लोगों को रखते हैं, जबकि आजकल के ज्यादातर सितारों के साथ उनके खाने, बालों और मेकअप का ख्याल रखने के लिए एक पूरी टीम होती है। इस पर उन्होंने कहा, ‘क्योंकि यह सही बात नहीं है।’ बता दें कि इंडस्ट्री में इस बात पर चर्चा चल रही है कि आज कल के सितारों के पास कई वैनिटी वैन होती हैं और सेट पर उनका ख्याल रखने के लिए एक बड़ी टीम रहती है। करण जौहर समेत कई फिल्म निर्माताओं ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है और इस बात पर चिंता जताई है कि कैसे बढ़ती लागत फिल्म के बजट और निर्माताओं को प्रभावित कर रही है।
Ram Charan: एक साल की हुईं राम चरण की नन्ही राजकुमारी, उपासना ने डिलीवरी के समय का इमोशनल वीडियो किया साझा
तय फीस में काम करना चाहते हैं अभिनेता
हालांकि, नवाजुद्दीन सबसे बिल्कुल अलग हैं, जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें यह सब पसंद नहीं है। उनके लिए एक बात साफ है कि उन्होंने अपनी जितनी फीस तय की है, उन्हें उतने में ही काम करना है। अभिनेता ने आगे कहा, ‘यह जो ताम-झाम बढ़ाते हैं, इसका फिल्म में इस्तेमाल नहीं हो रहा है, तो कोई मतलब नहीं उसका। मैं हमेशा इससे दूर रहा हूं, क्योंकि हमारी फिल्में बहुत बड़े बजट की नहीं होती हैं, सच कहूं तो, भले ही बजट बड़ा हो, मैं इससे दूर रहता हूं, क्योंकि यह सही चीज नहीं है। यह आपके क्षेत्र के लिए सही नहीं है।’
छोटी फिल्में करना है पसंद
साक्षात्कार के दौरान अभिनेता ने अपने 25 साल के करियर को याद करते हुए साझा किया कि उन्हें किस तरह से सिनेमा से जुड़ने में मजा आया। अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्हें अच्छी कहानी और बेहतरीन किरदार वाली “छोटी” फिल्में करना पसंद है, लेकिन उन्होंने पैसे के लिए “बड़ी फ़िल्में” भी की हैं। अभिनेता कहते हैं कि वह यह सुनिश्चित कर लेना चाहते हैं कि वह संतुलित रहें, अगर उन्होंने कोई बड़ी फिल्म की है तो छोटी फिल्में भी करें। छोटी फिल्मों में भले पैसा कम मिलता है, लेकिन वह इससे संतुलन बनाने में कामयाब रहते हैं।
Varun Tej: 175 दिन बाद सेट पर लौटे वरुण तेज, 'मटका' की शूटिंग शुरू, पिछली दो फिल्में हुई थीं फ्लॉप