मोहम्मद आशिक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मोहम्मद आशिक ने आगे कहा, 'यह हर सपने देखने वाले के लिए है, जो अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बाधाओं का सामना करता है। मैं जजों- शेफ विकास, रणवीर और पूजा, साथी प्रतियोगियों, दर्शकों और सभी प्रसिद्ध शेफों का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे रसोई में हर गुजरते दिन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।' बता दें कि मोहम्मद आशिक की विजयी जीत के अलावा, नंबी जेसिका मराक ने फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया, जबकि रुखसार सईद ने सेकेंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया है।