समारोह में दो बार के ऑस्कर विजेता अभिनेता को सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तीनों के महोत्सव में पहुंचने के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस को गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईआईएफई) के 54वें संस्करण में सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में वे अपनी पत्नी कैथरीन जेटा-जोन्स और बेटे के साथ नजर आए।
इवेंट के दौरान अमेरिकी अभिनेता भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के तरीके के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने 'आरआरआर' के संगीत की भी सराहना की और इसे शानदार करार दिया। बता दें कि अपने पूरे करियर में डगलस ने दो अकादमी पुरस्कार, पांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और एक एमी पुरस्कार जीता है। Gippy Grewal: कनाडा स्थित घर पर हमले के बाद गिप्पी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- सलमान से मेरी कोई दोस्ती नहीं
गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घोषणा की थी कि हॉलीवुड के अनुभवी स्टार माइकल डगलस को आईएफएफआई में प्रतिष्ठित सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। डगलस को उनकी शानदार अदाकारी के लिए जाना जाता है। 'वॉल स्ट्रीट' (1987), 'बेसिक इंस्टिंक्ट' (1992), 'फॉलिंग डाउन' से वे वैश्विक सिनेमा पर अपनी गहरी छाप छोड़ चुके हैं। Animal: अगर फिल्म तेलुगु में बनाई जाती तो रणबीर की जगह कौन बनता 'एनिमल'? संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा