फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maxtern: सागर ठाकुर ने एल्विश यादव पर दर्ज एफआईआर पर उठाए सवाल, हरियाणा सरकार को लेकर कही यह बात

Sat, 09 Mar 2024 10:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया था, इस वीडियो में एल्विश यादव को सागर ठाकुर के साथ मारपीट देखा जा सकता है।
विज्ञापन
सागर ठाकुर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूब पर मैक्सटर्न के नाम से मशहूर सागर ठाकुर इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एल्विश पर कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Bastar: अदा की 'बस्तर' का पहला गाना 'वंदे वीरम' इस दिन होगा रिलीज, इवेंट में जवानों के परिवार भी रहेंगे मौजूद

Trending Videos

एफआईआर पर सागर ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया
अब इस पूरे मामले पर सागर ठाकुर ने एक वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गुरुग्राम पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए मारपीट का मामला दर्ज किया है। एल्विश पर कथित तौर पर आईपीसी की धारा 147, 149, 323 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शुक्रवार को सागर ने इस पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि जिन धाराओं के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया है, वे जमानती हैं। उन्होंने कहा कि हत्या के प्रयास के स्पष्ट सबूत के बावजूद, कोई गैर-जमानती धारा नहीं लगाई गई है। मैक्सटर्न ने कहा कि एल्विश ने खुले तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं, लेकिन उनके खिलाफ कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने उन्हें अपराधी बताया और यह भी पूछा कि क्या हरियाणा सरकार उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है।

जमानती धाराओं पर उठाए सवाल
उन्होंने एक्स पर लिखा, "एल्विश यादव ने मुझ पर ने बेरहमी से हमला किया और खुलेआम मुझे जान से मारने की धमकी दी। सभी सबूत इंटरनेट पर मौजूद हैं, जब मैं एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन गया तो SHO ने केस दर्ज कर लिया, लेकिन यह आईपीसी 147, 149, 323 और 506 के तहत है। दुर्भाग्य से ये सभी जमानती धाराएं हैं। हत्या के प्रयास के स्पष्ट सबूत के बावजूद, कोई गैर-जमानती आरोप शामिल नहीं किया गया।''

सीएम खट्टर से की अपील
उन्होंने गुरुग्राम पुलिस और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को टैग करते हुए आगे लिखा, "एफआईआर में हत्या के आरोप क्यों शामिल नहीं किए गए? क्या यह पैसे और राज्य सरकार के समर्थन के प्रभाव के कारण है? क्या हरियाणा सरकार एक अपराधी को  बचा रही है? मैं अनुरोध करता हूं कि एल्विश के खिलाफ हत्या के प्रयास के लिए गैर-जमानती धारा के साथ एफआईआर दर्ज की जाए। अगर भविष्य में मेरे साथ कुछ भी दुर्भाग्यपूर्ण होता है, तो एल्विश यादव को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।''
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल
हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया था, इस वीडियो में एल्विश को एक कमरे में प्रवेश करते और सीधे मैक्सटर्न की ओर जाते देखा जा सकता है। इससे पहले कि वे कुछ कह पाते, एल्विश ने उन पर हाथ उठा दिया। पहले के एक वीडियो में मैक्सटर्न ने यह भी दावा किया था कि एल्विश ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। यह सब तब शुरू हुआ जब मैक्सटर्न ने एल्विश पर बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी के साथ बॉन्डिंग को लेकर निशाना साधा था।
Aamir Khan: फैन ने आमिर से की पठान जैसी फिल्में बनाने की गुजारिश, अभिनेता ने की लापता लेडीज देखने की रिक्वेस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें