फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Huma Qureshi-Saqib Saleem: रोबोट के साथ डांस करते नजर आए हुमा कुरैशी और साकिब सलीम, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 09 Apr 2024 02:47 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हुमा कुरैशी और साकिब का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
हुमा कुरैशी और साकिब सलीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपने दमदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान रखती हैं। उनके भाई साकिब सलीम के काम को भी लोग खूब सराहते हैं। भाई-बहन की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों को अक्सर एक साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है। दोनों को एक बार फिर से साथ में मौज-मस्ती करते हुए देखा गया है।

विज्ञापन


रोबोट की तरह किया डांस
हुमा कुरैशी और साकिब का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके पीछे एक रोबोट भी डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों भाई-बहन एकदम मस्ती के मूड़ में दिख रहे हैं। वीडियो में उन्हें रोबोट की तरह नाचते हुए देखा जा सकता है।



यूजर्स बोले- सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक अ वाउ
हुमा कुरैशी और साकिब के इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर काफी पसंद कर रहे हैं। वे वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक अ वाउ।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "दोनों भाई-बहन की जोड़ी लॉरेल और हार्डी की है।"
विज्ञापन


Ranjeet: रंजीत ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सिलसिला' के लिए जया बच्चन नहीं, बल्कि ये अदाकारा थीं पहली पसंद
विज्ञापन


सफल रहा है भाई-बहन का करियर 
हुमा कुरैशी पिछले दिनों अपनी वेब सीरीज 'महारानी' के तीसरे सीजन को लेकर काफी चर्चा में थी। इस सीरीज से उन्होंने एक बार से अपने अदाकारी का लोहा मनवाया। उन्होंने साल 2012 में अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। वहीं, उनके भाई साकिब ने ‘मुझसे फ्रैंडशिप करोगे’ से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। वे ‘बॉम्बे टॉकीज’, ‘मेरे डैड की मारुति’, ‘83’ और ‘रेस 3’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अभिनेता होने के साथ-साथ वे एक कमाल के क्रिकेटर भी है। वे जम्मू कश्मीर की ओर से क्रिकेट खेल चुके हैं।

Munawar Faruqui: इफ्तार पार्टी के लिए जा रहे थे मुनव्वर फारुकी, अचानक सड़क पर आए बेहिसाब प्रशंसक, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें