कई महीनों से खबरें आ रही थीं कि हिंदी सिनेमा की महान अभिनेत्री मधुबाला के जीवन पर फिल्म बन रही है। अब आखिरकार निर्माताओं ने आज शुक्रवार, 15 मार्च को घोषणा कर दी कि मधुबाला के जीवन पर बनने वाली फिल्म पर काम चल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन जसमीत के रीन इस फिल्म का निर्देशन करेंगी। जसमीत के रीन ने इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' का निर्देशन किया था। यह घोषणा निर्माता सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस और ब्रूइंग थॉट्स प्राइवेट लिमिटेड ने की है। लिमिटेड फिल्म का सह-निर्माण मधुबाला की बहन मधुर बृज भूषण और अरविंद कुमार मालवीय ने मधुबाला वेंचर्स बैनर के माध्यम से किया है।
जल्द रिलीज होगी फिल्म
उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रोमांचक समाचार, हम शालीनता और प्रतिभा की प्रतीक महान मधुबाला के सम्मान में अपनी आगामी फिल्म की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित सितारों में से एक के महान आकर्षण और मनोरम कहानी को जानने के लिए तैयार हो जाइए। अपडेट के लिए बने रहें। मधुबाला पर बनी फिल्म जल्द आ रही है।
Kiran Rao: 'लगान' की शूटिंग के दौरान किरण को खुद पर हो रहा था संदेह, बोलीं- टोस्ट बनाने के लिए नहीं किया था...
अफवाहों का किया गया था खंडन
दरअसल, इससे पहले चर्चा उठी थी कि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी अभिनेत्री मधुबाला पर फिल्म बना रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री कृति सेनन को मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। हालांकि, अक्तूबर 2022 में मधुबाला की बहन मधुर बृज भूषण ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था कि किसी अन्य फिल्म पर काम चल रहा है और कहा था कि केवल एक मधुबाला की बायोपिक बनने जा रही है जो मेरे और मेरी टीम द्वारा समर्थित होगी।
Hanuman: ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार 'हनुमान', रिलीज में लगातार हो रही देरी पर निर्माताओं ने मांगी माफी
मधुबाला की फिल्में
अपने दो दशक लंबे करियर में मधुबाला ने लगभग 60 फिल्मों में काम किया और कहा जाता है कि वे अपने दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। 'वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा' कही जाने वाली मधुबाला को मिस्टर एंड मिसेज 55, हाफ टिकट, मुगल-ए-आजम, महल, बादल जैसी फिल्मों में उनकी खूबसूरती और काम के लिए जाना जाता था।
Amitabh Bachchan: कोकिलाबेन अस्पताल में हुई सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी, जानें अब कैसी है हालत?