फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: शत्रुघ्न सिन्हा को याद आए 2004 के चुनाव, बोले- तब अटल बिहारी वाजपेयी हमारे पीएम थे और...

Sat, 16 Mar 2024 08:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा,  'यह चुनाव मुझे साल 2004 की याद दिला रहे हैं। मैं उस समय बीजेपी का हिस्सा था। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी हमारे पीएम थे और 'इंडिया शाइनिंग' जैसे नारे लगते थे'। 
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव सात चरणों में कराया जाएगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से जुट गई हैं। इस बीच अभिनेता और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान 2004 के चुनाव याद आ गए हैं। अपने बयान में उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के नाम का भी जिक्र किया है।

विज्ञापन

Crew: क्रू का डिजिटल और बड़े पर्दे का ट्रेलर है काफी अलग, आपत्तिजनक शब्दों को सेंसर बोर्ड ने हटाया

चुनावों पर क्या बोले टीएमसी सांसद?
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा,  'यह चुनाव मुझे साल 2004 की याद दिला रहे हैं। मैं उस समय बीजेपी का हिस्सा था। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी हमारे पीएम थे और 'इंडिया शाइनिंग' जैसे नारे लगते थे। हालांकि, हम सभी को यह भी याद है कि साल 2004 में क्या हुआ था और कैसे मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने। अगले 10 वर्षों तक मनमोहन सिंह सत्ता में रहे'।
विज्ञापन

Lok sabha Election: चुनाव की तारीखों के एलान पर हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री ने बताए मुख्य मुद्दे
विज्ञापन


'हमें ज्यादा नहीं कहना चाहिए'
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, 'बड़ी मुश्किल से कैसे-कैसे, जैसे तैसे करके, चाहें मशीनों के साथ खेला करके 77 तक आए और अब 400 पार कर रहे हैं तो 77 को दो से गुणा कर दो तो कितना होगा? होगा उन्हीं के हिसाब से 150, पौने दो सौ..दो सौ...हमें तो याद पड़ रहा है इस बार। अभी हमें ज्यादा नहीं कहना चाहिए'। 

बोले- कहीं रिपीट न हो जाए 2004
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, 'मुझे कुछ याद पड़ रहा है 2004 का, जब मैं भी भाजपा में था और हमारे फादर फिगर अटल बिहारी बाजपेयी थे। उस वक्त 'इंडिया शाइनिंग' का नारा चला था। क्या क्या बातें नहीं हुई थीं। उस वक्त हम लोग देखते रह गए। 2004 में आप लोगों को पता है कि मनमोहन सिंह किस तरह पीएम बनें। तो इस बार भी हमें लग रहा है कि 2004 कहीं रिपीट न हो जाए'।
Sonu Sood Copy Cat: सोनू सूद ने मार्टिन स्कॉर्सेसे को ऐसे छापा, चुरा लिया फ्रेम दर फ्रेम पूरा ओपनिंग सीक्वेंस
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें