बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब हाल ही में अभिनेता ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। दरअसल, अभिनेता ने नई शानदार लग्जरी कार खरीदी है। अभिनेता ने हाल ही में एक रेंज रोवर एसवी खरीदी है, जिसकी कीमत छह करोड़ रुपये है। गाड़ी खरीदने के बाद अब अभिनेता साईकल चलाते नजर आए हैं, जिस पर फैंस ने अभिनेता से कुछ मजेदार सवाल भी पूछे हैं।
कार्तिक आर्यन ने साझा किया वीडियो
कार्तिक ने हाल ही में, अपने प्रशंसकों के लिए कुछ समय निकाला है। 'भूल भुलैया 2' स्टार ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की, जिसमें वह साईकल चलाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कुछ प्रशंसकों कमेंट्स का जवाब दिया, जब फैंस ने अभिनेता से पूछा कि छह करोड़ रुपये की नई कार खरीदने के बाद वह साईकल क्यों चला रहे हैं।
यूजर्स का मिला यह रिएक्शन
कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस रील को साझा किया। अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा, 'अब मैं साइकिल से सेट पर जाने की सोच रहा हूं।' एक यूजर ने अभिनेता की इस रील पर कमेंट करते हुए कहा, "मुझे अपनी 6 करोड़ रुपये की कार दे दो।" इस कमेंट पर कार्तिक ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, "एक और दोस्त उधार ले लिया है.. मैं आते ही आपको बताता हूं।" एक और यूजर ने लिखा, 'सोने का कटोरा मिलने के बाद भी भीख क्यों मांग रहे हैं कार्तिक।' इस पर अभिनेता ने जवाब दिया, 'पुरानी आदतें जल्दी नहीं छूटती हैं।'
इस फिल्म में नजर आएंगे अभिनेता
वर्कफ्रंट की बात करें तो 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन मंजुलिका यानी विद्या बालन के साथ नजर आएंगे। कुछ दिन पहले कार्तिक ने विद्या बालन और तृप्ति डिमरी का टीम में स्वागत किया था। विद्या बालन ने भी कुछ दिन पहले शूटिंग करते हुए सेट से एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उनके साथ तृप्ति और कार्तिक नजर आए थे। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।
Family Star: विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की 'फैमिली स्टार' की शूटिंग पूरी, अभिनेता ने साझा किया मजेदार वीडियो