फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lionsgate: अब लायंसगेट पर देखने को मिलेंगी भारतीय कहानियां, कॉमेडी और एडवेंचर फिल्मों का लगेगा तड़का

Wed, 08 May 2024 12:17 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लायंसगेट इंडिया, अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट और ईएफएआर एक साथ मिलकर दो फिल्मों पर काम कर रहे हैं। यह फिल्में पूरी तरह से भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ी होंगी। नए प्रोजेक्ट से जुड़ने पर लायंसगेट प्ले एशिया के अध्यक्ष रोहित जैन ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
लायंसगेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लायंसगेट इंडिया विक्रम मल्होत्रा की अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट और कविता शर्मा गांधी की ईएफएआर ने मनोरंजन को एक कदम और आगे ले जाने के लिए आपस में हाथ मिला लिया है। यह साथ मिलकर एक रोमांटिक कॉमेडी और एडवेंचर फिल्म पर काम कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किस तरह की फिल्में करने जा रहे हैं, इसे लेकर हिंट मिला है। फिल्म की कहानी में एक्शन के साथ कॉमेडी का भी मिश्रण होगा। बताया जा रहा है कि रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में बहुत ही यादगार किरदार होंगे। साथ ही वह एक एडवेंचर फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। दोनों ही फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। 
विज्ञापन



डिजिटल स्ट्रीमर्स को देगा टक्कर

लायंसगेट प्ले एशिया, जो दक्षिण पूर्व एशिया से संचालित होता है, स्ट्रीमिंग बाजार में अपनी प्रोफाइल को बढ़ाने के लिए तैयार हैं। डिजिटल स्ट्रीमिंग के बाजार में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनी लिव और डिज्नी प्लस हॉटस्टार यहां पर पहले से अपनी तगड़ी पैठ बनाए हुए हैं। 
सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, लिखा स्पेशल नोट
विज्ञापन




अब तक हॉलीवुड कंटेंट मुहैया कराता था लायंसगेट

लायंसगेट प्ले को 2020 में भारत में लॉन्च किया गया था। यह हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज को कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराता रहा है। पिछले कुछ सालों में इसने ‘ट्विलाइट’, ‘जॉन विक’ और ‘हंगर गेम्स’ फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों को मूल हिंदी भाषा में उपलब्ध कराया है। वहीं, इसने मूल हिंदी भाषा की फिल्में ‘लेटर्स टू मिस्टर खन्ना’ और ‘नौसिखिए’ जैसी फिल्मों को भी अपने साथ जोड़ा है।  
विज्ञापन



नई परियोजना से खुश हैं रोहित जैन

लायंसगेट प्ले एशिया के अध्यक्ष रोहित जैन ने कहा, ‘हम दो रोमांचक आगामी प्रोजेक्ट पर अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट और ईएफएआर फिल्म्स के साथ काम करके खुश हैं। ये प्रोजेक्ट दुनिया भर के दर्शकों के लिए नई और मौजूदा हालातों से जोड़ने वाली है।’ वहीं, अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के संस्थापक और सीईओ मल्होत्रा ने कहा, ‘वह एक बेहतरीन फिल्म का निर्माण करना चाहते हैं, जो भारतीय हैं और विश्व स्तर पर दर्शकों को जोड़ सके।’ उन्होंने लायंस गेट के साथ काम करने पर अपनी खुशी भी जाहिर की है।
Mr and Mrs Mahi Poster: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का पोस्टर जारी, स्टेडियम में चीयर करते दिखे जान्हवी-राजकुमार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें