फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के घर आया नन्हा मेहमान, दिवंगत गायक की मां ने दिया बेटे को जन्म

Sun, 17 Mar 2024 09:25 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
मां के साथ सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर से खुशी आई है। गायक की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। उनके पिता ने आज रविवार, 17 मार्च को सोशल मीडिया पर नवजात बच्चे के साथ तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


पिता ने पोस्ट साझा कर जाहिर की 
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बच्चे के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, 'शुभदीप को चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है।' मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। 
 
आईवीएफ तकनीक से दिया बच्चे को जन्म
कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक-रैपर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्दधू अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इसके बाद सिद्दधू मूसेवाला के चाचा ने सिद्दधू की मां चरण कौर की प्रेगनेंसी की खबर के बारे में मीडिया को बताया था। साथ ही साथ उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी थी कि चरण कौर मार्च के महीने में बच्चे को जन्म देंगी। इसके बाद अब 58 वर्ष की उम्र में चरण कौर ने बेटे को जन्म देने के लिए आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन


Saturday Box Office: 100 करोड़ी बनेगी शैतान? योद्धा ने पकड़ी रफ्तार और जानें बस्तर-आर्टिकल 370 का हाल
विज्ञापन


मूसेवाला की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

गौरतलब है कि मशूहर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, मूसेवाला के कत्ल में महिंद्रा बोलेरो और टोयोटा कोरोला दो मॉड्यूल की गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ने ली थी।  

Madgaon Express: 'मडगांव एक्सप्रेस' में हुई 'फुकरे' स्टार्स की एंट्री? रिपोर्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
 



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें